क्या आप भी घर पर बनाना चाहते हैं होटल जैसा टेस्टी पनीर चिली? यहां जानिए आसान रेसिपी

क्या आप भी घर पर होटल जैसा पनीर चिली बनाना चाहते हैं, लेकिन आपने पहले कभी घर पर पहले कुछ नहीं बनाया है, तो आइए आपको पनीर चिली की आसान रेसिपी बताते हैं, जिसे बनाना भी आसान है और स्वाद भी एक नंबर होगा.

paneer chilli recipe

होटल वाला पनीर चिली अब घर पर बनाएं! जानें आसान रेसिपी (Image: AI)

Chilli Paneer Recipe: पनीर से जुड़ी कई डिश आपने खाई होंगी, जिसमें पालक पनीर, पनीर लाजवाबी, पनीर की तरकारी आदि कई स्वादिष्ट पकवानों के बारे में आपने सुना होगा और उनका स्वाद भी लिया होगा. इन्हीं स्वादिष्ट डिश में शामिल है पनीर चिली, जिसका चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आता है. ऐसे में अगर आप भी घर पर इस स्वादिष्ट डिश को बनाना चाहते हैं, लेकिन आपने पहले कभी खाना नहीं बनाया है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है; क्योंकि इस स्टोरी में हम आपको पनीर चिली की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप सीमित सामग्री में ही बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पनीर चिली के लिए जरूरी सामग्री

  • पनीर 250 ग्राम
  • प्याज 1 (कटा हुआ )
  • हरा मिर्च 4 (काट ले )
  • टमाटो सॉस 1 चम्मच
  • हरा प्याज 2 (काट ले )
  • अदरक लहसुन (बारीक)
  • अदरक लहसुन पेस्ट 2 टेबलस्पून
  • शिमला मिर्च 1 (काट ले )
  • काली मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
  • मैदा 50 ग्राम
  • हल्दी 1/2 चम्मच
  • मक्का का आटा 2 चम्मच
  • मिर्च सॉस 1 चम्मच
  • सोया सॉस 1 चम्मच
  • तेल 50 ग्राम
  • नमक 1/2 चम्मच
  • गरम मशाल/सब्जी मसाला 1 चम्मच

घर पर कैसे बनाएं आसानी से पनीर चिली?

  • सबसे पहले एक बाउल में मैदा, मक्के का आटा, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें.
  • इसमें थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा और चिकना घोल तैयार कर लें और अब पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि उन पर मसाले और घोल की परत चढ़ जाए फिर कुछ देर के लिए अलग रख दें.
  • अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें मैरिनेट किए हुए पनीर के टुकड़े डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक फ्राई करें. इसके बाद पनीर को प्लेट में निकालकर अलग रख दें.
  • अब उसी पैन में बचे हुए तेल में बारीक कटा अदरक, लहसुन और प्याज डालकर हल्का भूनें. इसके बाद हरी मिर्च और कटी हुई शिमला मिर्च डालें और सभी चीजों को तेज आंच पर कुछ मिनट तक चलाते हुए पकाएं, ताकि सब्जियां हल्की कुरकुरी बनी रहें.
  • सब्जियां भुनने के बाद इसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस और ग्रीन चिली सॉस डालें. साथ ही लाल मिर्च पाउडर और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके कुछ देर तक पकाएं, ताकि सॉस और मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए.
  • अब इसमें थोड़ा पानी डालें और पनीर को मैरिनेट करने के बाद बचा हुआ घोल भी मिला दें. इसे अच्छी तरह चलाएं और कुछ मिनट तक पकने दें. इससे ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी और स्वादिष्ट हो जाएगी.
  • अब फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़ों को तैयार ग्रेवी में डालें. हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि पनीर टूटे नहीं और उस पर सॉस अच्छी तरह लग जाए. कुछ मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
  • आखिर में पनीर चिली के ऊपर बारीक कटा हरा प्याज डालकर गार्निश करें. अब इसे एक सर्विंग बाउल में निकाल लें और आपका चटपटा और स्वादिष्ट होटल स्टाइल पनीर चिली तैयार है.

यह भी पढ़ें: दिवाली में घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा स्वादिष्ट काजू कतली? यहां जानिए बनाने की आसान रेसिपी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ