बालों के लिए पानी PH लेवल कितना होना चाहिए? जान लीजिए वरना नहीं रुकेगा हेयर फॉल

Ph Level For Hair: बालों की ग्रोथ या हेल्थ के लिए सही पीएच लेवल की जानकारी होना जरूरी है. आपको पानी के पीएच लेवल के बारे में भी पता होना चाहिए, क्योंकि बाल झड़ने का एक कारण यह भी है. इसलिए यह लेख आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. 

Water PH Level For Hair

क्या होता है पीएच लेवल? Image Credit- Chatgpt

Water PH Level For Hair: बालों की सही देखभाल के लिए सिर्फ अच्छे शैंपू और हेयर ऑयल ही नहीं, बल्कि जिस पानी से आप बाल धोते हैं उसका pH (पीएच) लेवल भी अहम भूमिका निभाता है. कई लोग हेयर फॉल की वजह तनाव, खानपान या मौसम को मानते हैं, लेकिन पानी का गलत pH भी बालों और स्कैल्प की सेहत को इफेक्ट कर सकता है, हालांकि, हेयर फॉल के पीछे कई वजह हो सकती हैं और सिर्फ पानी का pH ही इसका कारण नहीं हो सकता. इसलिए आपको पानी के पीएच लेवल के बारे में पता होना चाहिए, ताकि हेयर फॉल जैसी समस्या से निपटा जा सके. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप बालों के लिए किस pH का पानी बेहतर माना जाता है और इसका पता कैसे लगाया जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है पीएच लेवल?

पीएच लेवल एक तरह का स्केल होता है, जिससे पता चलता है कि कोई पदार्थ अम्लीय, क्षारीय या न्यूट्रल है. इसके लेवल होते हैं जिसके आधार पर तय किया जाता है कि यह बालों के लिए कैसा होगा जैसे- पीएच 7 लेवल न्यूट्रल होता है, 7 से कम अम्लीय और 7 से ज्यादा क्षारीय होता है. 

बालों के लिए कौन सा पीएच पानी बेहतर है?

कई एक्सपर्ट के अनुसार, हल्का अम्लीय से न्यूट्रल पानी बालों के लिए अधिक अनुकूल माना जाता है. यह स्कैल्प के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकता है और बालों की बाहरी परत को अधिक हेल्दी रखता है. 

विज्ञापन

ज्यादा पीएच वाले पानी से क्या हो सकता है?

अगर पानी का pH लगातार बहुत अधिक है तो आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है. इससे बाल रूखे और फ्रिजी हो सकते हैं और एक वक्त के बाद बालों की चमक खराब हो सकती है. इससे स्कैल्प में खुजली या सूखापन महसूस हो सकता है, जो बाल टूटने की समस्या बढ़ सकती है. 

क्या हार्ड वॉटर भी हेयर फॉल बढ़ा सकता है?

हार्ड वॉटर में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल ज्यादा होते हैं. यह सीधे बाल झड़ने का कारण साबित नहीं हुआ है, लेकिन शैंपू अच्छी तरह झाग नहीं बना पाता. बालों पर मिनरल की परत जम सकती है. इससे बालों के टूटने की संभावना बढ़ सकती है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ