इम्यूनिटी बढ़ाने वाला राजस्थान का पारंपरिक हल्दी का हलवा, जानें बनाने का सही तरीका

Haldi Halwa Recipe: हल्दी का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन क्या आपने इसका हलवा बनाकर खाया है? अगर नहीं, तो इस बार बनाकर खाएं, क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है.  

Haldi Ka Halwa Kaise Banaye

हल्दी का हलवा कैसे बनाएं? Image Credit- Freepik

Haldi Ka Halwa Kaise Banaye: हल्दी का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, लेकिन राजस्थान में इसका हलवा बनाकर खाया जाता है. यह राजस्थान का पारंपरिक व्यंजन है, जिसे सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि हेल्दी रहने के लिए खाया जाता है. हालांकि, इसका ज्यादा सेवन सर्दियों में किया जाता है. कच्ची हल्दी, देसी घी, दूध और सूखे मेवों से तैयार यह हलवा शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मददगार माना जाता है. अगर आप भी घर पर राजस्थान का पारंपरिक हल्दी का हलवा बनाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको हल्दी का हलवा बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दी का हलवा कैसे बनाएं?

  • कच्ची हल्दी- 250 ग्राम
  • फुल क्रीम दूध- 2 कप
  • देसी घी- 4 चम्मच
  • गुड़- आधा कप
  • काजू- आधा कप
  • बादाम- आधा कप
  • खरबूजे के बीज- 1 चम्मच
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • केसर के धागे-  5

विधि

  • सबसे पहले कच्ची हल्दी को अच्छी तरह से धोकर छिलके उतारें. फिर इसे कद्दूकस  करें या ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें.
  • एक भारी तले की कड़ाही में देसी घी गर्म करें. अब इसमें कद्दूकस की हुई हल्दी डालकर धीमी आंच पर 15 मिनट तक भूनें. हल्दी का कच्चापन पूरी तरह खत्म होना चाहिए.
  • अब इसमें धीरे-धीरे गर्म दूध डालें और लगातार चलाते रहें. दूध को हल्दी के साथ तब तक पकाएं, जब तक वह लगभग सूख न जाए. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब गैस धीमी करके उसमें गुड़ डालें.
  • गुड़ डालने के बाद लगातार चलाते रहें ताकि वह अच्छी तरह घुल जाए. ध्यान रखें कि गुड़ डालने के बाद तेज आंच न रखें. अब इसमें काजू, बादाम, पिस्ता, खरबूजे के बीज और इलायची पाउडर डालें.
  • सभी चीजों को 5 मिनट तक अच्छी तरह मिलाकर पकाएं. जब हलवा घी छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें. ऊपर से केसर और कुछ कटे हुए मेवे डालकर गर्मागर्म सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- रिश्ते में बार-बार फोन चेक करना क्या है रेड फ्लैग? जानिए इसके पीछे की वजह

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ