कहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें असली-नकली की पहचान

चायपत्ती हर घर में इस्तेमाल की जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसमें भी मिलावट की जाने लगी है. अगर आपको पता लगाना है कि चाय पत्ती असली है या नकली तो इस लेख में  बताया गया टेस्ट अपनाकर देख सकते हैं.     

how to identify fake tea leaves

चायपत्ती में मिलावट की शुरुआती पहचान करने के लिए आप घर पर एक आसान टेस्ट कर सकते हैं. Image Credit- Magnific

चाय जिंदगी का अहम हिस्सा है, जिसे लोग हर चीज में शामिल करते हैं. सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान, ज्यादातर घरों में चाय की चुस्की के बिना दिन अधूरा लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाली चायपत्ती में मिलावट भी हो सकती है? कई बार चायपत्ती में आर्टिफिशियल रंग, इस्तेमाल की हुई चायपत्ती, लकड़ी का बुरादा या दूसरी चीजें मिलाई जा सकती हैं. ऐसी मिलावट न सिर्फ चाय की क्वालिटी को इफेक्ट करती है, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है. अक्सर लोग चायपत्ती का रंग, खुशबू और स्वाद देखकर उसकी क्वालिटी का अंदाजा लगाते हैं. आइए जानते हैं कि पानी के गिलास से चायपत्ती में मिलावट की टेस्ट कैसे करें और खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के गिलास से ऐसे चेक करें चायपत्ती 

चायपत्ती में मिलावट की शुरुआती पहचान करने के लिए आप घर पर एक आसान टेस्ट कर सकते हैं. 

कैसे करें? 

  • सबसे पहले एक कांच का गिलास लें और उसमें नॉर्मल तापमान का साफ पानी भर लें. अब इसमें एक से दो चम्मच सूखी चायपत्ती डालें. 
  • चायपत्ती डालने के बाद कुछ मिनट तक ध्यान से देखें कि पानी का रंग कैसे बदल रहा है. अगर पानी में चायपत्ती डालते ही तेजी से गहरा रंग फैलने लगे तो इसमें आर्टिफिशियल रंग की मिलावट की गई है. 
  • चाय की अलग-अलग किस्मों का रंग और पानी में घुलने का तरीका अलग हो सकता है. कुछ चायपत्तियां नेचुरल मिलावट होती है. इसलिए घर पर इसका टेस्ट किया जा सकता है. 

ठंडे पानी में चायपत्ती डालकर क्या पता चलता है?

चायपत्ती को टेस्ट करने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल भी किया जाता है. इसलिए बिना गर्म किए पानी में चायपत्ती डालने पर उसका रंग धीरे-धीरे निकलता है. चायपत्ती में मौजूद नेचुरल रंग और उसकी प्रोसेसिंग भी पानी के रंग को इफेक्ट कर सकती है. इसलिए किसी भी तरह की मिलावट की पहचान के लिए लैब टेस्ट जरूरी होता है.

विज्ञापन

चायपत्ती में किन चीजों की हो सकती है मिलावट?

  • बाजार में चायपत्ती की क्वालिटी के हिसाब से अलग-अलग तरह की मिलावट की जाती है. 
  • चायपत्ती को ज्यादा गहरा और खूबसूरत दिखाने के लिए कई तरह के मिलाए जा सकते हैं.
  • पुरानी या इस्तेमाल की हुई चायपत्ती को सुखाकर दोबारा बेचने की कोशिश की जा सकती है.
  • कुछ मामलों में चायपत्ती में दूसरे पौधों के सूखी चीजें या बुरादे जैसी चीजें मिलाई जा सकती हैं. 
  • चायपत्ती को बढ़ाने के लिए उसमें दूसरे पौधों की सूखी पत्तियां मिलाई जा सकती हैं. 

असली चायपत्ती खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • चायपत्ती खरीदते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर मिलावटी से बचने में मदद मिल सकती है. 
  • हमेशा भरोसेमंद ब्रांड और विक्रेता से चायपत्ती खरीदें. 
  • पैकेट पर FSSAI लाइसेंस नंबर और दूसरी जानकारी जरूर चेक करें. 
  • पैकेट की सील, पैकिंग डेट और एक्सपायरी या बेस्ट बिफोर डेट चेक करें. 
  • खुली चायपत्ती खरीदते समय उसकी क्वालिटी और सोर्स के बारे में जानकारी जरूर लें.

इसे भी पढ़ें- Jharkhand Special: नाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ