Scissor Sharpening Hacks: चाकू या कैंची की धार अगर कम हो जाए तो उनसे काम निकालना मुश्किल हो जाता है. कैंची की बात करें तो इसकी कमजोर धार काम करने के बजाय काम बिगाड़ने लगती है. कभी स्कूल का कोई प्रोजेक्ट खराब हो जाता है तो कभी किसी अच्छे-खासे पैकेट को काटना मुश्किल हो जाता है और कई-कई देर तक एक ही काम में लगा रहना पड़ता है जिससे समय बर्बाद होता है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घर पर ही कैंची की धार को तेज किया जा सकता है. कैंची की धार तेज करना (Kainchi Ki Dhar Tej Karna) बेहद आसान है और इसमें आपको कुछ मिनटों से ज्यादा समय नहीं लगेगा.
कैसे तेज करें कैंची की धार
कैंची की धार को तेज करने से पहले उसपर कोई तेल लगाएं और पोंछ लें. आप कैंची की ब्लेड्स पर सरसों का तेल, मशीन का तेल या फिर कोई और तेल भी लगा सकते हैं.
कैंची की धार तेज करने के लिए पत्थर का इस्तेमाल किया जा सकता है. पत्थर पर कैंची को ब्लेड वाली जगह से घिसना शुरू करें. तेजी से पत्थर पर कैंची को घिसने या रगड़ने पर कैंची की कमजोर पड़ी धार तेज होने लगती है.
लोहे की रोड या स्टील की रोड
अगर आपके घर में लोहे या स्टील की कोई रोड है तो आप उससे भी कैंची को पैना कर सकते हैं. इस लोहे या स्टील की रोड पर कैंची को खोलकर भी घिसा जा सकता है. रोड के साथ फ्रिक्शन से कैंची की धार तेज हो जाती है.
दूसरी कैंची भी आती है काम
एक कैंची की धार कम हो गई है तो दूसरी कैंची का इस्तेमाल किया जा सकता है. दूसरी कैंची को उल्टा करके कम धार वाली कैंची को उसके ऊपर रखकर घिसें. 15 से 20 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं. इससे पुरानी कैंची की धार तेज हो जाती है.
सैंडपेपर या कहें रेगमाल भी कैंची की धार को तेज कर सकता है. कैंची को खोलें और सैंडपेपर को मोड़कर उसके बीच में कैंची रखकर कैंची को आगे-पीछे करें. सैंडपेपर की खुरदरी सतह कैंची की धार को तेज कर देती है. यह तरीका कैंची पर असरदार होता है.