Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Holi Special Mehndi: सिंपल से लेकर फुल हैंड तक, होली पार्टी में ये मेहंदी डिजाइन करेंगे सबको इंप्रेस

Full Hand Mehendi Designs: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, मस्ती और सजने-संवरने का भी खास मौका है. अगर आप भी इस होली कुछ खास ट्राई करना चाहती हैं, तो यहां दिए गए सिंपल से लेकर फुल हैंड मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 2, 2026 15:44
Full Hand Mehendi Designs
ये मेहंदी डिजाइन करेंगे सबको इंप्रेस. Image Credit- News24

Full Hand Mehndi Designs For Holi Puja: आज पूरे भारत में होलिका दहन की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ की जा रही है. बता दें, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है. इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इसलिए लोग शाम को शुभ मुहूर्त में लकड़ियां और उपले जलाकर होलिका दहन करते हैं और परिवार की खुशी के लिए दुआ करते हैं. इसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है. हालांकि, होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, मस्ती और सजने-संवरने का भी खास मौका है. जहां एक ओर लोग रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आते हैं. वहीं दूसरी ओर हाथों में रची मेहंदी लुक को और भी खूबसूरत बनाने का काम करती है. अगर आप भी इस होली कुछ खास ट्राई करना चाहती हैं तो यहां दिए गए सिंपल से लेकर फुल हैंड मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे.

इसे भी पढ़ें- Holi Dinner Recipe: होली खेलने के बाद कुछ हल्का खाने का है मन? ट्राई करें वेजिटेबल दलिया

---विज्ञापन---

होली पार्टी में ये मेहंदी डिजाइन करेंगे सबको इंप्रेस | Holi 2026 Mehndi Designs

सिंपल फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन- आप शादीशुदा हैं, लेकिन फिर भी हाथों पर भरी हुई मेहंदी लगाना नहीं चाहती हैं तो यह डिजाइन एकदम परफेक्ट रहेगा. हल्के फ्लोरल या बेल पैटर्न वाला सिंपल डिजाइन यकीनन आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगा. हथेली के बीच में गोल मंडला और उंगलियों पर छोटी-छोटी बेल बेहद खूबसूरत लगती है.
बैक हैंड मिनिमल डिजाइन- आप सिर्फ पीछे के हाथों पर मेहंदी लगा सकती हैं. इस डिजाइन में हाथ के पीछे सिर्फ कलाई से उंगलियों तक जाती पतली बेल या जालीदार पैटर्न सेलेक्ट किया जाता है. यह डिजाइन खासकर उन लोगों के लिए है जो हल्का और मॉडर्न लुक चाहती हैं.
फ्लोरल और मंडला आर्ट डिजाइन– फूलों से बना मेहंदी का डिजाइन हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने का काम करता है. इसमें गोल शेप में फूलों और पत्तियों का पैटर्न बनाया जाता है. यह डिजाइन पारंपरिक भी लगता है और फेस्टिव भी है.
फुल हैंड ट्रेडिशनल डिजाइन- अगर आप होली पर पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो फुल हैंड मेहंदी डिजाइन ट्राई करें. कलाई से लेकर कोहनी तक भरा हुआ डिजाइन हाथों को बेहद सुंदर बनाता है. इसमें मोर, पेसली और जाली पैटर्न जोड़े जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Self Love ही है असली सशक्तिकरण, Women’s Day पर खुद से करें ये 5 वादे

---विज्ञापन---

First published on: Mar 02, 2026 03:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.