---विज्ञापन---

Self Love ही है असली सशक्तिकरण, Women’s Day पर खुद से करें ये 5 वादे

Womens Day Special: एक महिला कई किरदार निभाती है और सबकी खुशी के बारे में सोचती है. इस दौरान अपने बारे में सोचना भूल जाती है. ऐसे में इस Women’s Day पर क्यों न खुद से कुछ ऐसे वादे किए जाएं, जो आपको अंदर से मजबूत और खुश बना दें?  

---विज्ञापन---

Khud Se Kya Wade Kare: हर साल 8 मार्च को महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है. यह दिन सिर्फ महिलाओं की कामयाबी का जश्न मनाने का दिन नहीं है, बल्कि खुद को समझने और सराहने का भी खास मौका है. हर उस महिला के लिए जो एक नहीं, बल्कि कई तरह के किरदार निभा रही है. रोजाना की अपनी जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं अक्सर अपनी जरूरतों को नजरअंदाज कर देती हैं. ऐसे में Self Love यानी खुद से प्यार करना ही असली सशक्तिकरण की शुरुआत है. इस Women’s Day पर क्यों न खुद से कुछ ऐसे वादे किए जाएं, जो आपको अंदर से मजबूत, आत्मविश्वासी और खुश बनाएं. इस चीज में यह लेख आपकी थोड़ी मदद कर देगा, क्योंकि यहां पर हम खुद से करने वाले 5 वादे आपके साथ साझा कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें- टमाटर का रस बालों में कैसे लगाएं? यहां जानिए हेयर मास्क बनाने का सही तरीका

---विज्ञापन---

Women’s Day पर खुद से करें ये 5 वादे | Womens Day Khud Se Kya Wade Kare 

खुद को प्राथमिकता देने का वादा- एक महिला कई तरह के किरदार निभाती है. ऐसे में एक महिला अपने बारे में सोचना बंद कर देती है.  दूसरों की जरूरतों को पहले रखना अच्छी बात है, लेकिन अपनी सेहत, खुशी और आराम को नजरअंदाज करना सही नहीं. खुद का ध्यान रखना भी जरूरी है. इसलिए आप वादा करें कि अब से अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता देंगी.
मना करना सीखें- महिलाओं के अंदर एक खासियत होती है कि वे किसी भी काम को मना नहीं करती हैं. मगर आपको पता होना चाहिए हर बात पर हां कहना आपकी जिम्मेदारी नहीं है. जहां जरूरत हो, वहां साफ और विनम्रता से ना कहें. यह आपकी सीमाएं तय करता है और आत्मसम्मान को मजबूत करता है.
दूसरे से तुलना ना करें- कभी भी अपनी तुलना दूसरों से ना करें. खुद की चीजों के साथ खुश रहें और अपनी खूबियों को पहचानें और खुद की तुलना सिर्फ अपने पुराने रूप से करें. जिंदगी में खूब आगे बढ़ें और खुश रहना सीखें.  
सपने देखना ना भूलें- एक महिला सबके लिए जीती है, लेकिन अपने सपनों के बारे में भी सोचें. सपना देखना बिल्कुल भी बंद ना करें. चाहे करियर हो, बिजनेस हो या कोई शौक… उन्हें सिर्फ सोचने तक सीमित ना रखें. छोटे-छोटे कदम उठाना शुरू करें.
खुद से प्यार करना सीखें- आईने में देखकर खुद को सराहना सीखें. हर बात पर अपनी तारीफ करें. अपनी गलतियों को माफ करें और अपनी कामयाबी का जश्न मनाएं. याद रखें, जब आप खुद को सम्मान देती हैं, तो दुनिया भी आपको उसी नजर से देखती है.  

इसे भी पढ़ें- स्नैक्स में बच्चों को बनाकर दें क्रिस्पी टॉफी समोसा, यहां जानिए आसान रेसिपी

---विज्ञापन---

First published on: Mar 02, 2026 01:15 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola