News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Pregnancy Foods in Winters: हर एक महिला के लिए उसके जीवन का सबसे खास पल होता हैं गर्भावस्था। इस दौरान सभी औरतों को सेहत का खास ध्यान रखने की हिदायत दी जाती है।
ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान अगर किसी भी तरह की लापरवाही होती है, तो उसका सीधा असर पेट में पल रहे शिशु पर होता है। गर्भवती महिला अगर लापरवाही बरतती है, तो उससे बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास पर काफी गहरा असर होता पड़ता है। इसलिए इस समय विशेष ध्यान रखना चाहिए।
और पढ़िए –Benefits Of Coconut Oil: सोने से पहले नारियल तेल से करें चेहरे की मसाज, मिलेंगे ये फायदे
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ठंड के मौसम में गर्भवती महिलाओं को जरूरी पोषक तत्वों को लेना चाहिए और संतुलित आहार के साथ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। इस अवस्था में महिलाओं को अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे पेट में पल रहे शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास सही से होता रहे। साथ ही महिला की सेहत भी बेहतर बनी रहे, तो चलिए जानते हैं कि आखिर वह कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें गर्भावस्था हर महिला अपना सकती हैं।
गर्भावस्था में महिलाओं के अंदर आयरन की कमी हो जाती है और इसके कारण एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए एनीमिया रोग से बचाव करने के लिए सर्दियों में मेथी के साग को खाना चाहिए। मेथी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी, फाइबर, प्रोटीन और आयरन होता है और इसके लिए ठंड के मौसम में मेथी के साग को जरुर खाना चाहिए।
और पढ़िए –Skin care TIPS: दाग-धब्बे, पिंपल और पिंगमेंटेशन गायब कर देगी प्याज, मिलेगा शानदार निखार
दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को दही का सेवन करने कि लिए कहा जाता हैं। दही खाने से बच्चे का शारीरिक विकास सही से होता है। इसके अलावा, दही में गुड बैक्टीरिया भी पाया जाता है, जिससे हाजमा दुरुस्त रहता है। साथ ही दही खाने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली कब्ज की समस्या भी नहीं होती।
मटर में फोलिक एसिड पाया जाता है, इसलिए गर्भवती महिलाएं इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद आवश्यक पोषक तत्व गर्भावस्था के दौरान बच्चों में होने वाली मस्तिष्क और रीढ़ की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही मटर स्तनपान के लिए भी फायदेमंद होता है।
और पढ़िए –Grapes face pack: अंगूर का फेस पैक चेहरे पर कर देगा कमाल, फायदे जान चौंक जाएंगे
बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए गर्भवती महिलाओं को फैटी फिश जरुर खाना चाहिए। इसमें मौजूद आवश्यक पोषक तत्व ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जिससे बच्चों के मस्तिष्क और आंखों के विकास के लिए यह फायदेमंद होता है। साथ ही ओमेगा-3 फैटी एसिड बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखता है और इसके लिए हफ्ते में 2 बार फैटी फिश का सेवन करना बहुत जरुरी है।
ठंड के मौसम में गर्भवती महिलाओं को अगर सेहतमंद रहना तो इसके लिए उनको शकरकंद का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही यह ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और इसमें आवश्यक कार्बोहाइड्रेट और विटामिन-ए भी पाया जाता है, जिससे त्वचा और आंखों को फायदे होता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।