पहाड़, झरने और ठंडी हवा… दिल्ली से 500 KM दूर ये हिल स्टेशन जीत लेगा दिल! भीड़-भाड़ और गर्मी से भी मिलेगी राहत

Delhi Nearest Hill Station: दिल्ली की गर्मी से अगर आप भी राहत पाना चाहते हैं तो आपको सिर्फ मनाली जाने की जरूरत नहीं है. हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जो ठंडी होने के साथ-साथ भीड़-भाड़ से काफी अलग है. आप इस वीकेंड प्लान बनाकर अपने परिवार के साथ घूम सकते हैं. 

Delhi Nearest Hill Station

हिल स्टेशन का नाम क्या है? Image Credit- News24

Best Hill Station For Summer: मई का महीना आधा हो चुका है और गर्मी ने भी अपने रंग दिखाना शुरू कर दिए हैं. दिल्ली में इस वक्त बहुत ही गर्मी बढ़ रही है, लेकिन इससे घूमना-फिरना या खाना-पीना बंद नहीं किया जा सकता. वैसे भी अब बच्चों की स्कूल की छुट्टियां भूलने वाली हैं. ऐसे में अगर आप दिल्ली की गर्मी से दूर कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो मनाली के बजाय उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करें. पहाड़, हरियाली, झरने और ठंडी हवाओं से घिरा यह डेस्टिनेशन गर्मियों में राहत देने के लिए बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है. हालांकि, इस वक्त यहां पर आपको कम भीड़ मिलेगी तो आप बहुत ही आराम से जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

हिल स्टेशन का नाम क्या है? 

क्यों खास है कनाताल हिल स्टेशन? Image Credit- Freepik

दिल्ली से कनाताल बहुत ही पास है और उत्तराखंड में स्थित है.  यह जगह मसूरी और धनोल्टी के पास पड़ती है. यहां का मौसम सालभर सुहावना रहता है, लेकिन गर्मियों में इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है. यहां आपको भीड़-भाड़ कम और प्राकृतिक नजारे ज्यादा देखने को मिलेंगे. यही वजह है कि जो लोग शांत जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, उनके लिए कनाताल बेहतरीन ऑप्शन बनता जा रहा है. 

क्यों खास है कनाताल हिल स्टेशन?

दिल्ली की गर्मी से निकलकर जैसे ही आप कनाताल पहुंचेंगे, ठंडी हवा और हरियाली आपका स्वागत करेगी. सुबह के समय यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है. बादलों से घिरे पहाड़ और दूर-दूर तक फैले देवदार के पेड़ इस जगह को और खास बना देते हैं.  

विज्ञापन

कनाताल के पास घूमने की खास जगहें

सुरकंडा देवी मंदिर- यह मंदिर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, जहां से हिमालय के शानदार नजारे दिखाई देते हैं. ट्रैकिंग पसंद करने वालों को यह जगह काफी पसंद आती है.
टिहरी झील- अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं तो यहां बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं.
कैंपिंग और बोनफायर- Kanatal में कई कैंपिंग साइट्स मौजूद हैं, जहां रात में बोनफायर और म्यूजिक का अलग ही मजा मिलता है.
जंगल सफारी– प्राकृतिक सुंदरता के बीच जंगल सफारी का अनुभव भी काफी शानदार माना जाता है. 

कैसे पहुंचें?

कनाताल कैसे जाएं? Image Credit- Freepik

दिल्ली से कनाताल की दूरी लगभग यहां आप सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं. इसके अलावा, देहरादून तक ट्रेन या फ्लाइट लेकर वहां से टैक्सी के जरिए भी कनाताल जाया जा सकता है. 

विज्ञापन

किस मौसम में घूमना चाहिए?

मार्च से जून तक का समय कनाताल घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इस दौरान यहां का मौसम ठंडा और सुहावना रहता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ