घर पर बनाएं गुजरात का मशहूर जलेबी-फाफड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Gujarati Jalebi Fafda Recipe: क्या आप भी घर पर गुजरात की मशहूर जलेबी-फाफड़ा बनाना चाहते हैं, लेकिन पहले कभी इसे ट्राई नहीं किया? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं इसकी बेहद आसान और स्वादिष्ट रेसिपी, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.

Gujarati Jalebi Fafda Recipe

घर पर कैसे बनाएं जलेबी फाफड़ा? (Image: AI)

Ghar Par Fafda Jalebi Kaise Banaye: जलेबी और फाफड़ा का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. गुजरात की यह मशहूर यह डिश लगभग पूरे देश में पसंद की जाती है, खासकर त्योहारों, छुट्टियों या वीकेंड की सुबह लोग गर्मागर्म फाफड़ा और मीठी कुरकुरी जलेबी खाना खूब पसंद करते हैं. बाहर की दुकान से लाने के बजाय अगर इसे घर पर बनाया जाए, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. बेसन से बने क्रिस्पी फाफड़े और चाशनी में डूबी नरम जलेबी का कॉम्बिनेशन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. अगर आप भी घर में सबसे बेस्ट जलेबी-फाफड़ा बनाना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं सबसे आसान रेसिपी, जिसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

फाफड़ा-जलेबी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

जलेबी के लिए सामग्री

  • 1 कप मैदा.
  • 2 चम्मच धुली उड़द दाल.
  • आधा कप दही.
  • 1 कप चीनी.
  • आधा कप पानी.
  • चुटकीभर पीला फूड कलर.
  • तलने के लिए रिफाइंड तेल.

फाफड़ा बनाने के लिए सामग्री

विज्ञापन
  • 1 कप बेसन.
  • आधा चम्मच अजवाइन.
  • आधा छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर.
  • 2 चम्मच तेल.
  • स्वादानुसार नमक.
  • जरूरत के अनुसार पानी.

आसान तरीके से घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट फाफड़ा-जलेबी

  • सबसे पहले मैदा और दही को मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं और इसे 7-8 घंटे के लिए ढककर रख दें.
  • इसके बाद उड़द दाल को भिगोकर बारीक पीस लें और बाद में घोल में मिला दें.
  • अब चीनी और पानी को मिलाकर मध्यम आंच पर उबालें और तार वाली चाशनी तैयार करें.
  • अब घोल में फूड कलर मिलाकर पाइपिंग बैग में भरें और गर्म तेल में गोल-गोल जलेबियां तल लें. इसके बाद इन्हें चाशनी में 4-5 मिनट तक डालकर रखें.
  • अब आते हैं फाफड़ा बनाने पर, इसके लिए सबसे पहले, बेसन में नमक, अजवाइन, काली मिर्च और तेल मिलाकर नरम आटा गूंध लें.
  • अब छोटी लोइयां बनाकर हाथ से लंबा फैलाएं और गर्म तेल में कुरकुरा होने तक तल लें.
  • अब गरमागरम फाफड़ा को जलेबी और चटनी के साथ सर्व करें और मजे से खाएं.

यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं Malaika Arora का फेवरेट पनीर ठेचा, खाने में स्वादिष्ट और हटकर है यह स्नैक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ