20 मिनट में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा महाराष्ट्रीयन बैंगन भरता, ये है खास तरीका

Baingan Bharta Recipe: पुराना तरीका छोड़िए और अब सिर्फ 20 मिनट में स्मोकी, चटपटा महाराष्ट्रीयन स्टाइल बैंगन भरता तैयार करें. रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने का सीक्रेट तरीका, जिसे इस लेख में स्टेप बाय स्टेप बताया गया है.  

Baingan Bharta Recipe

बैंगन का भरता रेसिपी. Image Credit- News24

Maharashtrian Baingan Bharta: बैंगन का भरता ज्यादातर भारतीय घरों में बनाया जाता है. इसका स्वाद ना सिर्फ अच्छा होता है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. चावल के साथ बैंगन का भरता बहुत ही अच्छा लगता है, लेकिन कई बार एक ही तरह का स्वाद बोर कर देता है. इसलिए हम आपको महाराष्ट्रीयन स्टाइल बैंगन का भरता बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिसे सिर्फ 20 मिनट में तैयार किया जा सकता है. इसका स्मोकी स्वाद और मसालेदार फ्लेवर इसे बेहद खास बनाता है, जो घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देने का काम करता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंगन का भरता रेसिपी

सामग्री

  • 1 बड़ा- बैंगन
  • 2- टमाटर कटे हुए
  • आधा चम्मच- हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच-  राई
  • 2 प्याज- बारीक कटे हुए
  • 8- करी पत्ते
  • जरूरत के हिसाब से- तेल
  • स्वादानुसार- नमक
  • 5- लहसुन की कलियां
  • 2- हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • हरा धनिया

विधि

  • सबसे पहले बैंगन को अच्छे से धो लें. अब इसे गैस पर सीधा भूनें.  साथ ही, बैंगन को चारों तरफ से तब तक सेंकें, जब तक उसका छिलका पूरी तरह काला न हो जाए.
  • अब भुने हुए बैंगन को कुछ देर ढककर रखें और फिर उसका छिलका हटाकर गूदा मैश कर लें. फिर कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें राई डालें.
  • जब राई चटकने लगे, तो करी पत्ता, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भून लें. इसके बाद प्याज डालें और हल्का गोल्डन होने तक पकाएं. अब टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर मसाले को अच्छे से पकाएं.
  • जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इसमें मैश किया हुआ बैंगन डालें और 5 मिनट तक अच्छे से मिलाते हुए पकाएं. ऊपर से हरा धनिया डालें और सर्व करें.  

इसे भी पढ़ें- ऑफिस में कभी नहीं करने चाहिए ये 7 काम, सफल लोगों में नहीं होती ये आदतें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ