अजब बिहार की गजब तस्वीर! ATM के अंदर खुला 'सैलून', जहां पैसे निकलते थे वहां अब बन रही है दाढ़ी; देखें वायरल VIDEO

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एटीएम बूथ में एक कुर्सी लगाई गई है, सामने बड़ा शीशा है और सैलून का सारा साजो-सामान सजा हुआ है. (सौरव कुमार की रिपोर्ट)

SBI ATM Saloon
विज्ञापन

बिहार अपनी प्रतिभा और जुगाड़ के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. लेकिन इस बार राजधानी पटना से सटे दानापुर इलाके से जो तस्वीर सामने आई है, उसने सोशल मीडिया पर जुगाड़ की परिभाषा ही बदल दी है. जिस एटीएम बूथ में लोग कार्ड डालकर पैसे निकालने जाते हैं, वहां अब कैंची और उस्तरा चल रहा है. दानापुर में एक भारतीय स्टेट बैंक के खाली पड़े एटीएम को किसी ने ‘एसी सैलून’ में तब्दील कर दिया है.

एटीएम में हेयर कट और शेविंग!

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एटीएम बूथ में एक कुर्सी लगाई गई है, सामने बड़ा शीशा है और सैलून का सारा साजो-सामान सजा हुआ है. ग्राहक भी बड़े आराम से एटीएम के ‘एसी’ का आनंद लेते हुए बाल कटवा रहे हैं और दाढ़ी बनवा रहे हैं. बाहर से देखने पर यह किसी बैंक का एटीएम नजर आता है, लेकिन अंदर का नजारा किसी लग्जरी हेयर स्टूडियो जैसा है.

विज्ञापन

क्यों खुला एटीएम में सैलून?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एटीएम लंबे समय से खराब पड़ा था. खाली पड़े बूथ और वहां लगे एसी का फायदा उठाने के लिए इसे सैलून बना दिया गया. हालांकि, यह आधिकारिक रूप से किसी की अनुमति से हुआ है या अवैध कब्जा है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ‘डिजिटल इंडिया का नया सैलून मॉडल’ बताकर खूब शेयर किया जा रहा है. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा-‘यह सिर्फ बिहार में ही मुमकिन है’

न्यूज-24 इस वायरल वीडिया की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ