बिना डाई के काले हो सकते हैं सफेद बाल, महीने भर रंगत नहीं पड़ेगी हल्की, जानिए यह देसी नुस्खा

White Hair Remedies: सफेद बालों के लिए घर के नुस्खे आजमाए जा सकते हैं. ये नुस्खे बालों को जड़ों से सिरों तक काला तो करते ही हैं, साथ ही सफेद बालों को पोषण भी देते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह बालों पर इन नुस्खों को आजमाया जा सकता है.

white hair home remedies

सफेद बालों पर कमाल के साबित होते हैं ये घरेलु नुस्खे.

White Hair Home Remedies: बढ़ती उम्र में बाल सफेद होने लगते हैं तो उन्हें डाई लगाकर काला करने की कोशिश की जाती है. लेकिन, बाजार की महंगी डाई बालों को एक नहीं बल्कि कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है. यह डाई बालों को काला करे या ना करे लेकिन कम जरूर करने लगती है. वहीं, केमिकल वाली डाई बाल ही नहीं बल्कि माथे, कान और सिर की त्वचा को भी काला कर देती है. ऐसे में इस केमिकल वाली डाई के बजाय आप घर के ही नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां आपके लिए ऐसे देसी नुस्खे शेयर किए जा रहे हैं जो बालों की सफेदी (Safed Baal) को कम करते हैं और उन्हें काला बनाते हैं.

विज्ञापन

बालों को काला बनाने के लिए ऐसे लगाएं मेहंदी

मेंहदी में प्राकृतिक रंग देने वाले तत्व पाए जाते हैं. यह बालों को नुकसान पहुंचाए बिना उनकी रंगत बदलती है. इससे सफेद बाल छिपने लगते हैं. लेकिन, सिर्फ मेहंदी लगाई जाए तो सफेद बाल काले होने के बजाय नारंगी या संतरी हो सकते हैं. ऐसे में सफेद बालों को काला करने के लिए उसमें ये चीजें मिलाई जा सकती हैं –

विज्ञापन

1 कप मेहंदी
2 चम्मच कॉफी पाउडर
1 कप चायपत्ती का पानी
1 चम्मच आंवला पाउडर
1 चम्मच इंडिगो पाउडर
1 चम्मच दही
1 चम्मच नारियल तेल

कैसे तैयार करें मेहंदी

विज्ञापन

सबसे पहले पानी में चायपत्ती को उबालकर पानी तैयार करें और उसे ठंडा करने के लिए साइड छोड़ दें. इसके बाद किसी लोहे के बर्तन में मेहंदी डालकर उसमें बाकी सभी सामग्री मिला लें और फिर चायपत्ती के पानी से घोल तैयार करें. अब इस पेस्ट को रातभर ढककर रखने के बाद अगले दिन बालों पर लगाएं. बालों के सिरों से जड़ों तक इस पेस्ट को लगाने के बाद 2 घंटे तक रखें और फिर बाल धोकर साफ कर लें.

ये नुस्खे भी आएंगे काम

विज्ञापन
  • बालों को ज्यादा काला करने के लिए आप मेंहदी में सिर्फ इंडिगो पाउडर (Indigo Powder) मिलाकर लगा सकते हैं. इसमें मेहंदी और इंडिगो की मात्रा एक-बराबर रखी जा सकती है.
  • आंवला पाउडर और नारियल के तेल को भी सिर पर लगाया जा सकता है. इस तेल से सिर की 10 मिनट मसाज करने पर असर दिखता है.
  • करी पत्ता और नारियल तेल को सिर पर लगाने से भी अच्छा असर दिखता है. इससे बालों को मजबूती भी मिलती है.

यह भी पढ़ें – किन फलों और सब्जियों से निखरता है चेहरा? जानिए घर पर कैसे बनाते हैं इफेक्टिव फेस मास्क

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ