GSEB 10th Result 2026: गुजरात बोर्ड 10th में फेल हुए छात्रों को फिर मिलेगा मौका, जानिए कब भरे जाएंगे फॉर्म?

GSEB 10th Result 2026: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर रिजल्ट देख सकते हैं. गुजरात बोर्ड 10वीं में 83.86 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. हालांकि, फेल हुए छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है. जून में इन छात्रों को फिर से मौका मिलेगा.

Gujarat Board 10th Result .jpg

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

GSEB 10th Result 2026: आज 6 मई को गुजरात बोर्ड एसएससी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट सुूबह 8 बजे ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जारी किया गया. गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आने के बाद परीक्षा में असफल हुए छात्र परेशान हो रहे हैं. ऐसे में उन्हें बता दें कि, छात्रों को अभी एक मौका दिया जाएगा. गुजरात बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 83.86 रहा है. बाकि, परीक्षा में असफल हुए छात्र इंप्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं. इंप्रूवमेंट परीक्षा के जरिए छात्रों को फिर से पास होने का मौका मिलेगा.

फेल हुए छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका (GSEB 10th Improvement Exam)

गुजरात बोर्ड एसएससी 10वीं के परीणाम आने के बाद जो छात्र फेल हो गए हैं और परिणाम से खुश नहीं हैं वह इंप्रूवमेंट परीक्षा दे सकेंगे. GSEB एसएससी की परीक्षा के लिए फॉर्म जल्द भरे जाएंगे. ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर इसको लेकर सटीक तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी. बता दें कि, इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए एक विषय के लिए 150 और अधिक विषयों के लिए अधिक शुल्क देना होगा. इंप्रूवमेंट परीक्षा की तारीख की घोषणा और सभी प्रक्रिया के बाद मई के अंत या जून में परीक्षा आयोजित कराई जाएंगी.

विज्ञापन

गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे देखें?

  • गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर विजिट करें.
  • होमपेट पर दिख रहे SSC Result 2026 पर क्लिक करें. अगले पेज के खुलने पर डिजिट का सीट नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें. रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • आप रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें – NEET एग्जाम से पहले जान लें ये 5 कड़े नियम, वरना मेहनत पर फिर सकता है पानी!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ