International Nurses Day 2026: आज के दिन क्यों मनाया जाता है नर्सिंग डे? जानिए इतिहास और इससे जुड़े रोचक तथ्य

International Nurse Day Kyu Manaya Jata Hai: किसी भी बीमारी को ठीक करने में एक डॉक्टर से ज्यादा नर्स का योगदान होता है. नर्स ही मरीज की देखभाल करती है और दवा वक्त पर देती है. इसलिए उन्हें सम्मान देने के लिए दुनिया में हर साल 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है.

International Nurses Day.jpg

इंटरनेशनल नर्सेस डे का महत्व. Image Credit- News24

International Nurses Day 2026: डॉक्टर से ज्यादा मरीजों के करीब नर्स होती हैं और 2 घंटे उनकी देखभाल करने में लगी रहती हैं. मगर फिर भी उनकी मेहनत को नजरअंदाज कर दिया जाता है. हर साल 12 मई को दुनियाभर में International Nurses Day मनाया जाता है. यह दिन उन नर्सों के सम्मान में मनाया जाता है, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटी रहती हैं. अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ नर्सें भी मरीजों की देखभाल में बेहद अहम भूमिका निभाती हैं. किसी भी मरीज के इलाज और रिकवरी में नर्सों का योगदान बहुत बड़ा माना जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों मनाया जाता है International Nurses Day?

International Nurses Day नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर मनाया जाता है. फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म 12 मई 1820 को इटली में हुआ था. उन्होंने नर्सिंग को एक नई पहचान दिलाई और मरीजों की देखभाल के तरीके में बड़े बदलाव किए. इतिहास के मुताबिक, क्रीमियन युद्ध के दौरान उन्होंने घायल सैनिकों की सेवा की थी. उस समय वे रात में लालटेन लेकर मरीजों का हाल जानने जाती थीं.

कब शुरू हुआ Nurses Day?

International Council of Nurses (ICN) ने पहली बार साल 1965 में International Nurses Day मनाना शुरू किया था। इसके बाद से हर साल 12 मई को यह दिन दुनियाभर में मनाया जाने लगा.

विज्ञापन

नर्सों की क्या होती है भूमिका?

नर्सें सिर्फ मरीजों को दवा देने का काम ही नहीं करतीं, बल्कि उनकी पूरी देखभाल करती हैं. वे मरीजों की हालत पर नजर रखती हैं, इमरजेंसी में तुरंत मदद देती हैं और परिवार वालों को भी जरूरी जानकारी देती हैं.

Nurses Day 2026 की थीम क्या है?

हर साल International Nurses Day की एक खास थीम रखी जाती है, जो नर्सों के योगदान और हेल्थकेयर से जुड़े मुद्दों पर फोकस करती है. यह थीम लोगों को नर्सों की अहमियत समझाने का काम करती है. इस बार की थीम हमारी नर्सें, हमारा भविष्य, सशक्त नर्सें जीवन है, जो नर्सों के योगदान पर रखी गई है.

विज्ञापन

Nursing से जुड़े रोचक तथ्य

  • फ्लोरेंस नाइटिंगेल को आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक माना जाता है.
  • दुनिया के हर अस्पताल में नर्सों की भूमिका बेहद अहम होती है.
  • कोरोना महामारी के दौरान नर्सों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की थी.

इसे भी पढ़ें- मैनुअल गैस स्टोव या ऑटोमैटिक इग्निशन, क्या है बेहतर? जानिए किसे खरीदना है ज्यादा फायदेमंद

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ