किन फलों और सब्जियों से निखरता है चेहरा? जानिए घर पर कैसे बनाते हैं इफेक्टिव फेस मास्क

Fruit And Vegetable Face Mask: स्किन को निखारने के लिए यहां ऐसे फेस पैक्स बनाने के बारे में बताया जा रहा है जो रसोई में मौजूद सब्जियों और फलों से तैयार किए जा सकते हैं. इन फेस पैक्स से स्किन पर नेचुरल ग्लो नजर आता है.

face pack

चेहरे को निखारने के लिए कैसे बनाएं फेस मास्क, जानिए यहां.

विज्ञापन

Homemade Face Packs: रसोई को खजाने का पिटारा ऐसे ही नहीं कहा जाता है. रसोई की ऐसी कितनी ही चीजें हैं जिनका इस्तेमाल चेहरे को निखारने में किया जा सकता है. ये चीजें स्किन को बाहरी सुंदरता ही नहीं बल्कि अंदर तक पोषण देती हैं और ग्लोइंग बनाने में असरदार होती हैं. यहां ऐसे ही फलों और सब्जियों का जिक्र किया जा रहा है जो चेहरे पर जमी टैनिंग हटाते हैं, डेड स्किन सेल्स को कम करते हैं और निखारने में असरदार होते हैं. यहां जानिए किस तरह घर पर ही फलों और सब्जियों से फेस पैक्स (Vegetable Face Packs) बनाकर तैयार किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – गर्मियों में स्किन मुरझा गई है तो बनाकर लगा लें ये 5 फेस पैक्स, खीरा-टमाटर भी आएंगे काम

विज्ञापन

निखरी त्वचा के लिए फलों के फेस पैक्स

पपीते का फेस मास्क

चेहरे पर पपीते का फेस मास्क लगाना है तो एक चम्मच शहद में एक चम्मच ही पपीते का गूदा मिला लें. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए रखें और धोकर हटा लें.

पपीते के फेस पैक के फायदे – पपीते में पपैन नामक एंजाइम होता है जो डेड स्किन सेल्स को हटाता है और बंद छिद्रों को खोलने का काम करता है. वहीं, शहद नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह एक्ट करता है.

विज्ञापन

सेब का फेस मास्क

सेब का फेस मास्क बनाने के लिए आधा लाल सेब ले लें. इसे अच्छे से घिस लेने के बाद इसमें एक चम्मच दालचीनी का पाउडर मिला लें. इस तैयार फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. चेहरा निखर जाता है.

विज्ञापन

सेब के फेस पैक के फायदे – सेब में मैलिक एसिड होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और चेहरा निखार देता है. इस फेस को चेहरे पर लगाने से एंटीबैक्टीरियल गुण मिलते हैं और दालचीनी इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करती है.

संतरे का फेस पैक

विज्ञापन

संतरे का फेस पैक बनाने के लिए संतरे के 2 टुकड़े लेकर उसमें एक चम्मच ओटमील पाउडर मिला लें. इस फेस को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. यह फेस पैक खासतौर से ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद होता है.

संतरे के फेस पैक के फायदे – संतरे में विटामिन सी होता है जो स्किन को नेचुरल ब्राइटनेस देता है. वहीं, ओटमील माइल्ड एक्सफोलिएंट की तरह असर दिखाता है और चेहरे पर जमे ऑयल और डेड स्किन सेल्स को हटाता है.

विज्ञापन

निखरी त्वचा के लिए सब्जियों के फेस फैक्स

टमाटर का फेस पैक

टमाटर का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच टमाटर की प्यूरी में एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. स्किन ग्लो करने लगती है.

विज्ञापन

टमाटर का फेस पैक बनाने के फायदे – एक्ने, एक्सेस ऑयल और टैनिंग को हटाने में टमाटर के फेस पैक (Tomato Face Pack) का असर दिखता है. यह फेस पैक विटामिन सी, ए और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है.

चुकंदर का फेस पैक

विज्ञापन

चुकंदर का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच पिसे हुए चुकंदर में एक चम्मच ही दही मिला लें. इसमें एक चम्मच शहद भी डालें. इस पैक को 15 से 20 मिनट चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं.

चुकंदर के फेस पैक के फायदे – विटामिन सी से भरपूर चुकंदर का फेस पैक स्किन को हेल्दी और गुलाबी ग्लो देता है. यह पिग्मेंटेशन यानी झाइयों को हल्का करने में भी असर दिखाता है. इस फेस पैक से स्किन को हाइड्रेशन भी मिलती है.

विज्ञापन

कद्दू का फेस पैक

पैक बनाने के लिए 2 चम्मच पिसे हुए कद्दू में एक चम्मच शहद और एक चम्मच ही दालचीनी मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट रखें और फिर धोकर साफ कर लें. मुरझाई हुई त्वचा में जान आ जाती है.

विज्ञापन

कद्दू के फेस पैक के फायदे – कद्दू का फेस पैक स्किन को मुलायम बनाता है और इससे चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स हटती हैं. इस फेस पैक से कोलेजन प्रोडक्शन भी बेहतर होता है और सीबम कंट्रोल होता है सो अलग.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ