एक्टर R. Madhavan रोज खाते हैं ये साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट, फिटनेस का राज जानकर रह जाएंगे हैरान

Easy Kuzhi Paniyaram Recipe: अगर आप भी हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं तो एक्टर माधवन का पसंदीदा कुझी पनियारम को बना सकते हैं. इसे बनाना बहुत आसान है, जिसकी रेसिपी हम साझा कर रहे हैं. 

Easy Kuzhi Paniyaram Recipe

घर पर ऐसे बनाएं कुझी पनियारम. Image Credit- News24

Healthy Breakfast Recipe: 55 की उम्र में भी फिट और एनर्जेटिक दिखने वाले R. Madhavan अपनी सिंपल डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए काफी चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पसंदीदा ब्रेकफास्ट का खुलासा किया, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए. वो कोई महंगी या फैंसी डिश नहीं खाते बल्कि साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं और ब्रेकफास्ट में कुझी पनियारम (Kuzhi Paniyaram) खाना पसंद करते हैं. यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है. देर किस बात की आइए इस लेख में पनियारम बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं, जिसे कुछ ही दर में तैयार किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कुझी पनियारम?

कुझी पनियारम साउथ इंडिया की फेमस डिश है, जिसे फर्मेंटेड चावल और उड़द दाल के बैटर से बनाया जाता है. इसे खास पनियारम पैन में कम तेल में पकाया जाता है. आप इसे अपनी पसंदीदा चीजों के साथ पका सकते हैं. 

घर पर ऐसे बनाएं कुझी पनियारम

सामग्री

  • डोसा बैटर- 1 कप इडली बैटर
  • प्याज- 1 बारीक कटा
  • हरी मिर्च- 2
  • करी पत्ता- 2
  • राई- 1 छोटा चम्मच 
  • थोड़ा सा तेल
  • नमक- स्वादानुसार

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर बैटर में प्याज, हरी मिर्च और करी पत्ता मिला लें. 
  • अब इसे बैटर के लिए पनियारम पैन गर्म करें और हर सांचे में थोड़ा तेल डालें. 
  • अब बैटर डालकर दोनों तरफ गोल्डन होने तक पकाएं. आप बीच में कॉर्न भी डाल सकते हैं. 
  • एक प्लेट में निकालें और नारियल चटनी या सांभर के साथ सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं गुजरात का मशहूर जलेबी-फाफड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ