---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Skin care TIPS: दाग-धब्बे, पिंपल और पिंगमेंटेशन गायब कर देगी प्याज, मिलेगा शानदार निखार

Skin care TIPS: अगर आप एक चमकता हुआ और बेदाग चेहरा चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आप स्किन केयर रूटीन में प्याज से तैयार कुछ घरेलू नुस्खों को शामिल कर सकते हैं। प्याज से बने फेस मास्क सुस्त चेहरे की खोई हुई चमक को बापस ला सकते हैं। इस खबर में […]

Skin care TIPS: अगर आप एक चमकता हुआ और बेदाग चेहरा चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आप स्किन केयर रूटीन में प्याज से तैयार कुछ घरेलू नुस्खों को शामिल कर सकते हैं। प्याज से बने फेस मास्क सुस्त चेहरे की खोई हुई चमक को बापस ला सकते हैं। इस खबर में हम आपके लिए प्याज के इस्तेमाल का तरीका और फायदे बता रहे हैं।

और पढ़िए –Grapes face pack: अंगूर का फेस पैक चेहरे पर कर देगा कमाल, फायदे जान चौंक जाएंगे

---विज्ञापन---

स्किन के लिए फायदेमंद प्याज

प्याज सेहत के साथ बालों और स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन ए, सी, और ई पाया जाता है। प्याज में रेटिनॉल भरपूर होता है, जो विटामिन ए से प्राप्त होता है और इस तरह ये एंटी-एजिंग गुणों के लिए भी जाना जाता है। चेहरे की कई समस्याओं को दूर करने में प्याज मदद कर सकता है।

1. पिंपल के लिए फेस मास्क

सबसे पहले एक प्याज काट लें।
पेस्ट बनाने के लिए इसे पीस लें।
इस पेस्ट में एक चम्मच नींबू डालें।
अब एक चम्मच शहद भी मिलाएं।
अब इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं।
20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

---विज्ञापन---

फायदा– प्यास के इस नुस्खे से आप पिंपल की समस्या से निजात पा सकते हैं। आप हफ्ते में 2 बार इसका यूज कर सकते हैं।

और पढ़िए –Home Remedies for Cervical Pain in Winters: सर्दियों में सर्वाइकल के दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं ये रामबाण इलाज, मिलेगी राहत

---विज्ञापन---

2. काले धब्बे और पिंगमेंटेशन के लिए फेस मास्क

सबसे पहले प्याज का रस और ताजा दही लें।
इन दोनों का बराबर मात्रा में मिलाएं।
10 से 15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाएं।
फिर आराम से अपने चेहरे की मालिश करें।
फिर फेस को एक गहरे क्लीन्जर से धो लें।

फायदा– प्यास और दही का ये नुस्खा चेहरे के दाग-धब्बे और पिंगमेंटेशन को ठीक करने का काम करता है।

---विज्ञापन---

Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jan 20, 2023 05:03 PM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola