Lucknowi Chicken Biryani Recipe: घर में बनाएं नवाबों वाली लखनवी चिकन बिरयानी, खुशबू और स्वाद जीत लेगा हर किसी का दिल

Lucknowi Chicken Biryani Kaise Banaye: आपने बिरयानी की कई अलग-अलग किस्में चखी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी लखनवी बिरयानी का स्वाद लिया है? इसका स्वाद बाकी सभी बिरयानियों से बिल्कुल अलग होता है, जो इस बात का सबूत है कि सचमुच इसके जैसी कोई दूसरी बिरयानी नहीं है. आइए, इसकी आसान सी रेसिपी जानते हैं.

Lucknowi Chicken Biryani Recipe

लखनवी बिरयानी कैसे बनाएं? (Image: AI)

अगर आप खाने के शौकीन हैं और बिरयानी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, तो लखनवी चिकन बिरयानी आपके लिए किसी शाही दावत से कम नहीं है. आम बिरयानी की तरह इसमें ज्यादा तीखापन या भारी मसाले नहीं होते, फिर भी इसका स्वाद बेहद गहरा और खुशबूदार होता है. यही वजह है कि लखनऊ की यह मशहूर बिरयानी दुनियाभर के फूड लवर्स की पसंद बनी हुई है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मसालों का पूरा स्वाद आता है, लेकिन प्लेट में खड़े मसाले या पेस्ट दिखाई नहीं देते. चिकन की नरमी, केसर की हल्की खुशबू और गुलाब-केवड़ा जल की महक इसे दिल जीत लेती है. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं सबसे अच्छी लखनवी बिरयानी?

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनवी चिकन बिरयानी बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत

  • 2 से 3 कटोरी अच्छी क्वालिटी का बासमती चावल.
  • लगभग आधा किलो चिकन, अच्छे से साफ लें.
  • 3 बड़े प्याज पतले लच्छों में कटे हुए.
  • लहसुन का पानी, दही और लाल मिर्च पाउडर,
  • इलायची, लौंग, दालचीनी और जायफल,
  • केसर के कुछ रेशे, गुलाब जल और केवड़ा जल बिरयानी की खुशबू बढ़ाती है.
  • स्वादानुसार नमक, हरी मिर्च और थोड़ा रिफाइंड ऑयल भी इसे बनाने के लिए डाली जाती है.

आसान तरीके से घर पर ऐसे बनाएं शाही लखनवी चिकन बिरयानी

  • सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें और प्याज को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक भून लें. इसके बाद चिकन डालें और उसमें इलायची, लौंग, दालचीनी और जायफल डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
  • जब चिकन नरम होने लगे, तब उसमें दही, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. कुछ देर पकाने के बाद चिकन को अलग निकाल लें और बची हुई ग्रेवी को छान लें ताकि मसाले दिखाई न दें और स्वाद पूरी तरह बना रहे.
  • अब दूसरे बर्तन में पानी उबालें और उसमें चावल पकाएं. पानी में हल्का नमक और साबुत मसाले डालें, इससे चावल में शानदार खुशबू आएगी, ध्यान रखें कि चावल पक जाएं तो उन्हें छान लें.
  • इसके बाद चिकन और छानी हुई ग्रेवी को पैन में डालें और ऊपर से चावल फैलाएं. फिर दूध में भीगा केसर, गुलाब जल और केवड़ा जल डालें. बर्तन को आटे से अच्छी तरह बंद करके 5 से 7 मिनट तक दम पर पकाएं. वक्त पूरा होने पर आपकी बिरयानी तैयार हो जाएगी.
  • तैयार बिरयानी को हल्के हाथों से मिलाएं और ऊपर से फ्राई प्याज डालकर गरमा-गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए खीरा? सेहत को फायदा नहीं बल्कि हो सकता है नुकसान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ