ना दुबई, ना चीन, इंसानों ने समुद्र फाड़कर बना डाला 970 Sq Km का विशाल आइलैंड! खासियत हैरान कर देगी

World’s Largest Artificial Island: क्या आप जानते हैं दुनिया में एक द्वीप ऐसा भी है, जिसे इंसानों ने समुद्र सुखाकर बनाया है? इंसानों द्वारा बनाया गया यह आइलैंड न सिर्फ खूबसूरत है, बल्कि इंजीनियरिंग दुनिया का बड़ा मिसाल भी है. आइए जानते हैं इस आइलैंड के बारे में.

World's Largest Artificial Island Flevopolder

इंसानों ने बनाया आर्टिफिशियल आइलैंड. (Image: AI)

Largest Human-made Island: दुनिया के कोने-कोने में कई ऐसे आइलैंड्स हैं, जिसकी खूबसूरती के बारे में सुनकर, वहां की तस्वीरों को देखकर मन करता है कि वहीं जाकर बस जाएं. चारों तरफ समुद्र और बीच में छोटा सा आइलैंड देखकर कुदरत की तारीफ करते लोग थकते नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में एक ऐसा भी आइलैंड है, जिस इंसानों ने बनाया है? आइए जानते हैं कहां है ये आइलैंड.

विज्ञापन
विज्ञापन

970 वर्ग किलोमीटर में फैला दुनिया का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल आइलैंड

इस आर्टिफिशियल आइलैंड का नाम फ्लेवोपोलर है, जो न चीन में है और ना ही दुबई में, बल्कि यह आइलैंड नीदरलैंड में है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस विशाल आइलैंड को इंसानों द्वारा समुद्र के बीच में बनाया गया है, जिसका आकार कुल 970 वर्ग किलोमीटर यानी कि लगभग 374.5 वर्ग मील. यह इतना बड़ा है कि इसे अधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल आइलैंड के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है.

फ्लेवोपोलर में रहते हैं लाखों लोग

इस आर्टिफिशियल आइलैंड में चंद लोग नहीं बल्कि 4 लाख से भी ज्यादा लोग रहते हैं और आम लोगों की तरह जिंदगी बिताते हैं. यहां खाने-पीने से लेकर हर तरह की सुविधा मौजूद है, जिससे यहां रहना काफी आसान हो जाता है. इस आर्टिफिशियल आइलैंड को देखने के लिए दुनियाभर से लोग भी आते हैं.

विज्ञापन

कैसे बना यह नकली आइलैंड

इस आर्टिफिशियल आइलैंड को बनाने में की शुरुआत साल 1919 में ज़ुइडरजी प्रोजेक्ट’ (Zuiderzee Project) के तहत किया गया था. इसे बनाने के लिए डच  इंजीनियरों ने बांधों और पंपों का उपयोग करके समंदर के पानी को बाहर निकाला और सूखी जमीन तैयार की. इसके बाद इस जगह को इंसानों के लिए रहने के लायक बनाया गया और हर तरह की सुविधा पहुंचाई गई. आज यहां लेलीस्टैड और अल्मेरे जैसे आधुनिक शहर बसे हुए हैं, जो बढ़ती आबादी को सहारा दे रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह द्वीप तीन ताजे पानी की झीलों गूइमीर, केटेलमीर और वेलुवेमीर से घिरा हुआ है, जो इसे तकनीकी रूप से एक द्वीप बनाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ