---विज्ञापन---

अमेरिका-चीन रह गए पीछे! भारत के इस जिगरी दोस्त ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, इतना विशाल कि अंदर समा जाएंगे कई शहर

जब भी एयरपोर्ट की बात होती है, तो लोग दुबई, अमेरिका आदि जैसे देशों को उदाहरण देते हैं. लोगों को मानते हैं कि सर्विस, साइज हर मामलों में ये नंबर वन होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे विशाल एयरपोर्ट कहां है?

---विज्ञापन---

World Biggest Airport: दुनिया में एक से बढ़कर एक एयरपोर्ट मौजूद हैं, जिनकी मदद से हर दिन करोड़ों लोग एक जगह से दूरी जगह के लिए हवाई यात्रा करते हैं. भारत में भी लगभग हर राज्य में एयरपोर्ट मौजूद हैं, जिसमें कुछ बहुत बड़े हैं, और कुछ बहुत छोटे. लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा कौन सा है और कहां है? इसका क्षेत्रफल इतना विशाल है कि इसमें आसानी से कई शहर समा सकते हैं. इसकी साइज, सुविधाएं और अनोखी खासियत जानने के बाद यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे.

यह भी पढ़ें: सिर्फ ऑफिस हब नहीं है नोएडा! यहां छिपी है ऐसी 6 जगह, जिन्हें देखकर आप रह जाएंगे हैरान

---विज्ञापन---

कहां है दुनिया का सबसे विशाल एयरपोर्ट?

एयरपोर्ट की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम भारत के मित्र देश सऊदी अरब के दम्माम शहर में स्थिति किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट है. यह हवाई अड्डा इतना विशाल है कि इसके जितना बड़ा अब तक कोई देश नहीं बना पाया है. रिपोर्ट के मुताबिक, किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट 776 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ, जिसका साइज मुंबई शहर से भी बड़ा है.

वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस है किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट

King Fahd International Airport सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट ही नहीं, बल्कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और हाईटेक सुविधाओं के लिए भी मशहूर है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, इस विशाल एयरपोर्ट में कई समानांतर 4,000 मीटर लंबी रनवे, अत्याधुनिक विमान स्टैंड और हेलीपैड मौजूद हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए यहां आलीशान होटल, मल्टी-लेवल कार पार्किंग, प्रीमियम लाउंज और कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जो इसे दुनिया के सबसे एडवांस एयरपोर्ट्स में शामिल करती हैं.

---विज्ञापन---

पर्यटन, व्यापार और इमरजेंसी सेवाओं में निभाता है अहम भूमिका

आज के समय में एयरपोर्ट सिर्फ यात्रा का माध्यम नहीं रह गए हैं, बल्कि वे किसी भी देश की आर्थिक और रणनीतिक ताकत का अहम हिस्सा बन चुके हैं. खासकर किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे बड़े एयरपोर्ट आपातकालीन स्थितियों में मेडिकल सप्लाई, राहत सामग्री और बचाव दल को तेजी से प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

भारत का सबसे विशाल एयरपोर्ट कौन सा है?

जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 5,400 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ, भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा. इसे कई चरणों में विकसित किया जा रहा है, यह दिल्ली-हरिद्वार कॉरिडोर में हवाई यातायात की भीड़ को कम करेगा और एक कार्गो हब के रूप में भी काम करेगा. 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Who Own Noida Atta Market: कौन है नोएडा के ‘अट्टा मार्केट’ का मालिक? आखिर किसके पास है सेक्टर 18 के बाजार का मालिकाना हक?

Frequently Asked Questions

दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट क्षेत्रफल के हिसाब से किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो सऊदी अरब के दम्माम शहर में स्थित है. इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 776-780 वर्ग किलोमीटर बताया जाता है.
यह एयरपोर्ट अपने विशाल क्षेत्र, 4,000 मीटर लंबे रनवे, आधुनिक टर्मिनल, होटल, मल्टी-लेवल पार्किंग, हेलीपैड और हाईटेक सुविधाओं के लिए मशहूर है. इसे
भारत में निर्माणाधीन Noida International Airport देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है. यह लगभग 5,400 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है और दिल्ली-एनसीआर के एयर ट्रैफिक का दबाव कम करेगा.
सऊदी विजन 2030 और राष्ट्रीय परिवर्तन कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, किंग फहद इंटरनेशनल को जुलाई 2017 में दम्माम एयरपोर्ट्स कंपनी (डीएसीओ) के तहत निगमित किया गया था, जो हवाई अड्डे का संचालन और रखरखाव करती है.
First published on: May 07, 2026 05:07 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य संबंधित खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola