---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए पिता को बदल देनी चाहिए ये 5 आदतें, एक्सपर्ट ने कहा खराब हो सकता है आपके नन्हे का फ्यूचर

Parenting Tips: पिता की कुछ ऐसी आदतें हैं जो बच्चे के भविष्य को खराब कर सकती हैं. ऐसे में पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक बता रहे हैं पिता को क्या करना चाहिए और क्या नहीं. आप भी जान लीजिए परवरिश को लेकर एक्सपर्ट का क्या कहना है.

Author Written By: Seema Thakur Updated: Jan 16, 2026 11:58
पिता को कभी नहीं करनी चाहिए परवरिश की ये गलतियां.

Parenting: पिता बच्चों के रोल मॉडल होते हैं. बच्चे अपने पिता को देखते हैं और उन्हीं की तरह बनना चाहते हैं. वे ना सिर्फ पिता की अच्छी आदतों को अपनाते हैं बल्कि बुरी आदतों से भी तेजी से प्रभावित होते हैं और खुद में ये बुरी हैबिट्स डालने लगते हैं. लेकिन, पिता की कुछ गलतियां (Father’s Mistakes) बच्चे के भविष्य को खराब कर सकती हैं. इसी बारे में बता रहे हैं पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक. डॉक्टर ने बताया कि पिता को अपनी कुछ आदतें बदल देनी चाहिए क्योंकि ये आदतें बच्चे के भविष्य के लिए ठीक नहीं हैं. आप भी जानिए एक्सपर्ट का इसपर क्या कहना है.

पिता को छोड़ देनी चाहिए ये 5 आदतें

एक्सपर्ट बताते हैं कि बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए पिता को अपनी कुछ आदतें बदल देनी चाहिए –

---विज्ञापन---

प्रोवाइडर माइंडसेट ना रखें

एक्सपर्ट की सलाह है कि पिता को अपना माइंडसेट प्रोवाइडर वाला नहीं रखना चाहिए. बच्चे के साथ इमोशनली यानी भावनात्मक रूप से जुड़ना चाहिए और बच्चे को समय देना चाहिए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – बच्चे पर बार-बार गुस्सा आता है तो करें ये काम, पैरेंटिंग एक्सपर्ट ने कहा हर बार काम आती है यह ट्रिक

मां का अपमान

बच्चे के पिता को बच्चे की मां यानी अपनी पत्नी का अपमान नहीं करना (Bad Habits) सीखता है और भविष्य में इसी तरह का व्यवहार करने लगता है.

देखरेख में मदद ना करना

अगर आप पिता हैं तो आपको अपने बच्चे की डेली केयर में मदद करनी चाहिए. बच्चे की देखरेख में अपनी पत्नी का हाथ बटाएं. बच्चे को खिलाने में, नहलाने-धुलाने में या अन्य रोजमर्रा के कामों में पिता को अपनी पत्नी की मदद करनी चाहिए.

एडिक्टिव बिहेवियर शो करना

पिता को अपने बच्चे के सामने किसी तरह का एडिक्टिव बिहेवियर नहीं रखना चाहिए. चाहे ड्रिंकिंग हो, स्मोकिंग हो या जुआ खेलने की आदत. आपको अपने बच्चे के सामने अपनी किसी भी लत को उजागर नहीं करना चाहिए. अगर आप हर समय अपने फोन में लगे रहते हैं तो यह भी एक लत ( Addiction) है और आपको अपने बच्चे के सामने फोन का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए.

बच्चों पर करियर का प्रेशर

पिता अक्सर शुरुआती दौर में बच्चों पर करियर का प्रेशर डालने लगते हैं. लेकिन, पिता को ऐसा नहीं करना चाहिए. बड़े होकर बच्चे को डॉक्टर बनना है, इंजीनियर बनना है या वकील बनना है जैसी बातें कम उम्र से ही ना कहें. इससे बच्चे में हीन भावना आ सकती है या बच्चे का कोंफिडेंस कम हो सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि इससे यह भी हो सकता है कि आगे चलकर बच्चा उतना सफल ना हो जितना आप चाहते हैं.

पिता को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे अपने बच्चों के सामने उनकी मां के साथ किसी तरह की गाली-गलौज ना करें, लड़ाई और झगड़ा ना करें. अगर पिता इन बुरी आदतों को छोड़ देंगे तो बच्चा एक अच्छा व्यक्ति भी बनेगा और उसका भविष्य भी बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें – क्या आप भी बच्चे को डांटते हैं इस समय? एक्सपर्ट ने बताया कब बच्चे पर चिल्लाने की नहीं करनी चाहिए गलती

First published on: Jan 16, 2026 11:58 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.