फल काटने के बाद पड़ जाते हैं काले? इन ट्रिक्स से ताजे रहेंगे फ्रूट्स

Fruit Preservation Tips: हम सभी के साथ ऐसा जरूर होता है कि जब भी किसी भी फल को काटकर रखते हैं वह काला पड़ जाता है. जो कि दिखने में बासी और खराब लगता है. अगर आप भी चाहते हैं कि फल काटने के बाद काला न पड़ जाए तो आइए जानते हैं कुछ ट्रिक्स के बारे में जिसे आप अपनी रोजाना की जिंदगी में इस्तेमाल कर सकते हैं.

Image Source Freepik

फ्रूट्स को लंबे समय तक फ्रेश रखने के 4 आसान तरीके. Image Source Freepik

विज्ञापन

Tips To Keep Fruits Fresh: फ्रूट्स खाना किसको पसंद नहीं होता है. कुछ अपनी स्किन को सुदंर और ग्लोइंग बनाने के लिए इसका सेवन करना पसंद करते हैं तो कुछ हेल्थ और के चक्कर में रोजाना अपनी डाइट में फलों को रखते हैं. लेकिन ऐसा कई बार होता है कि जब भी फ्रटूस को काटा जाए तो वह काले पड़ जाते हैं और दिखने में एकदम खराब और बासी लगते है. जिसके चलते लोग इसको खाने से बचते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और चाहते हैं घंटो तक फ्रटूस को फ्रेश रखना तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में जिसे आप रोजाना कि जिंदगी में कर सकते हैं. साथ ही यह आपके लिए काफी ज्यादा मददगार भी हो सकते हैं.

इन ट्रिक्स से रखें फलों को फ्रेश | Tricks to Keep Fruits Fresh

नींबू का रस मिलाएं

अगर आपके फल काटने के बाद काले पड़ जाते हैं को इसके लिए आप काटे हुए फल जैसे सेब, नाशपाती या पपीता पर थोड़ी मात्रा में नींबू का रस डाल दें. या तो फलों को नींबू के रस वाले पानी में कुछ देर डालकर रख दें. नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड ऑक्सीडेशन (फल का काला पड़ना) को रोकता है.

विज्ञापन

सर्द पानी में रखें

कटे हुए फल को थोड़े ठंडे पानी में डालकर फ्रिज में स्टोर करें. यह उन्हें घंटों तक फ्रेश और रंग-बिरंगा बनाए रखता है. साथ ही टेस्ट एकदम ताजा जैसे लगता है.

एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें

कटे हुए फलों को हमेशा एयरटाइट डिब्बे या कंटेनर में स्टोर करके रखें. इससे हवा में ऑक्सीजन नहीं जाती और फल जल्दी बासी या काले नहीं होते.

विज्ञापन

सोडा या नमक के हल्के पानी में डुबोएं

1 कप पानी में आधा चम्मच नमक या बेकिंग सोडा डालकर कटे हुए फल को 2–3 मिनट डुबोएं, फिर फ्रिज में स्टोर करें. यह फलों को लंबे समय तक फ्रेश रखने में मदद करता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ