फटी एड़ी के लिए कौन सा घरेलू उपाय सबसे अच्छा है? रसोई में रखी ये चीजें दिखाएंगी असर

Fati Edi Par Kya Lagaen: एड़ियां फटने पर त्वचा जरूरत से ज्यादा सूखने लगती है और कटना-फटना शूरू कर देती है जिससे खून भी निकल सकता है. ऐसे में यहां जानिए फटी एड़ियां भरने में घर की कौन सी चीजें असरदार साबित होती हैं.

Cracked Heels Home Remedies

फटी एड़ी को जल्दी कैसे ठीक करते हैं?

Cracked Heels Home Remedies: मोटापा, खराब साइज के जूते पहनना, बहुत ज्यादा देर तक खड़े रहना, पैरों की त्वचा सूखने पर भी कुछ ना लगाना, एड़ियों की सफाई ना करना या पानी में बहुत ज्यादा काम करते रहने से ए़ड़ियां फटने लगती हैं. ज्यादातर औरतें फटी एड़ियों से परेशान रहती हैं. एड़ियां फटने पर अक्सर ही बाजार से क्रीम या लोशन लाकर लगाए जाते हैं लेकिन इनका एड़ियों पर कुछ खास असर नहीं पड़ता है. ऐसे में यहां जानिए घर की वो कौनसी चीजें हैं जो फटी एड़ियों (Fati Edi) की दिक्कत को दूर कर सकती हैं. ये चीजें एड़ियों का फटना कम करती हैं और फटी एड़ियों को भरने और मुलायम बनाने में असरदार होती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

फटी एड़ियों पर क्या लगाएं

केले का मास्क

फटी एड़ियों को भरने के लिए केले का मास्क बनाकर लगाया जा सकता है. केले में विटामिन ए, बी और सी होते हैं जो स्किन के क्रैक्स को भरने और हाइड्रेट करने का काम करते हैं. ऐसे में पके हुए केले को मसलकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को एड़ियों पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद पैर धोकर साफ कर लें. 1-2 हफ्ते इस नुस्खे को आजमाया जाए तो फटी एड़ियों की दिक्कत दूर हो जाती है.

विज्ञापन

शहद आएगा काम

नेचुरल एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर शहद को एड़ियों पर लगाने से यह फटी ए़ड़ियों को भरता है और मुलायम बनाता है सो अलग. एक टब लेकर उसमें हल्का गर्म पानी भरें और इसमें एक कप शहद मिला लें. 20 मिनट तक पैरों को इस पानी में डुबोकर रखें. कुछ हफ्तों तक इस नुस्खे को आजमाएंगे तो एड़ी की स्किन भरने लगेगी और कटी-फटी नहीं दिखेगी.

विज्ञापन

चावल के आटे का स्क्रब

एड़ियों के लिए चावल के आटे का स्क्रब (Rice Flour Scrub) बनाकर लगाया जा सकता है. चावल का आटा नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है. यह एड़ियों की डेड स्किन सेल्स को हटाता है और एड़ियों को हील करने का काम करता है. इससे एड़ियों को मॉइस्चर भी मिलता है. स्क्रब बनाने के लिए 2 चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच शहद और 5 से 6 बूंदे विनेगर की मिला लें. इस तैयार स्क्रब को एड़ियों पर मलें. इसे तुरंत धोकर हटाने के बजाय इसे पैरों पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. हफ्ते में 2 से 3 बार इस पेस्ट को पैरों पर लगाने से असर दिखने लगता है.

विज्ञापन

तेल से भरेंगी एड़ियां

एड़ियों में जो कटी-फटी स्किन है उसे भरने के लिए वेजीटेबल ऑयल, सरसों का तेल या फिर नारियल का तेल (Coconut Oil) लगाया जा सकता है. रात के समय तेल को हल्का गर्म करके एड़ियों की मालिश करें. इसके बाद जुराब पहनकर या किसी और कपड़े से एड़ियों को ढककर सो जाएं. हर रात यह नुस्खा आजमाया जाए तो फटी एड़ियां मुलायम होने लगती हैं.

विज्ञापन

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • पैरों को फटने से रोकने के लिए हफ्ते में 3 से 4 बार गर्म पानी में पैरों को डुबोकर रखें.
  • गर्म पानी में शहद, विनेगर या तेल डालकर पैर डुबोकर रखे जा सकते हैं.
  • ओटमील के पानी में पैर डुबोकर रखे पर भी फायदा मिलता है.
  • पैरों की हफ्ते में 3-4 बार अच्छे से सफाई करें. ध्यान दें कि डेड स्किन सेल्स एड़ियों पर ना जमें.
  • रात के समय पैरों पर तेल लगाकर सोने की आदत पैरों को मुलायम बनाती है.

यह भी पढ़ें- स्किन के लिए बेस्ट हैं ये 6 सुपरफूड्स, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया क्या खाने पर निखर जाएगी त्वचा

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ