डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना होगा पूरा, भारत की इन जगहों पर कम बजट में मिलेगा लग्जरी फील

Wedding Destinations: आपका डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना अब पूरा होने वाला है, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं यहां पर बहुत ही कम खर्च में वेडिंग प्लान की जा सकती है.

Wedding Destinations

भारत की सस्ती डेस्टिनेशन वेडिंग. Image Credit-Freepik

Cheapest Indian Wedding Destinations: आजकल शादियों का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है. पहले जहां ज्यादातर लोग अपने शहर या घर के पास ही शादी करना पसंद करते थे, वहीं अब डेस्टिनेशन वेडिंग का लुत्फ उठा रहे हैं. यह ट्रेंड बॉलीवुड से आया है और अभी विजय और राधिका की शादी ने लोगों में वेडिंग डेस्टिनेशन की उत्सुकता और बढ़ा दी है. हालांकि, कई लोग यह सोचकर डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान नहीं बनाते कि इसमें बहुत ज्यादा खर्च होगा. लेकिन सच यह है कि भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां कम बजट में भी लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग की जा सकती है. यहां प्राकृतिक सुंदरता, शानदार लोकेशन और अच्छा मैनेजमेंट मिल जाता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि यह जगह भारत के किस शहर में पड़ेंगी. 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की सस्ती डेस्टिनेशन वेडिंग 

  • उदयपुर- रॉयल शादी के लिए उदयपुर एकदम परफेक्ट जगह है. आप यहां पर झीलें, महल और शानदार होटल के बीच अपनी शादी प्लान कर सकते हैं. अगर आप बहुत बड़े महल में शादी नहीं करना चाहते तो उदयपुर में की बुटीक होटल और हेरिटेज रिसॉर्ट भी मिल जाएंगे, जहां कम बजट में भी शादी की प्लानिंग की जा सकती है. 
  • ऋषिकेश- अगर आप सादगी और खूबसूरती का मिश्रण चाहते हैं तो ऋषिकेश बेहतरीन ऑप्शन है. यहां गंगा नदी के किनारे बने कई रिसॉर्ट और कैफे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पैकेज देते हैं. यहां शादी करने का फायदा यह है कि प्राकृतिक दृश्य अपने आप सजावट का काम कर देते हैं, जिससे डेकोरेशन पर खर्च कम हो जाता है. 
  • जयपुर- राजस्थान की राजधानी जयपुर भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए काफी फेमस है. यहां बड़े-बड़े महलों के अलावा कई हेरिटेज हवेलियां और होटल हैं जहां कम बजट में भी शानदार शादी की जा सकती है. जयपुर की पारंपरिक सजावट, राजस्थानी संगीत और लोक नृत्य शादी को और भी यादगार बना देते हैं. 
  • गोवा- अगर आपको समुद्र पसंद है तो गोवा में शादी करना एकदम बेस्ट हो होता है. यहां कई बीच या रिसॉर्ट ऐसे हैं यहां पर कम मेहमानों के साथ बजट फ्रेंडली वेडिंग प्लान की जा सकती है. बीच पर फेरे लेना और रात में बीच पार्टी करना शादी को बिल्कुल अलग और खास बना देता है. आप भी यहां पर शादी प्लान कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- कम दूध में कड़क और मलाईदार चाय कैसे बनाएं? यहां जानिए किन सामग्रियों का करें इस्तेमाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ