बच्चे पर बार-बार गुस्सा आता है तो करें ये काम, पैरेंटिंग एक्सपर्ट ने कहा हर बार काम आती है यह ट्रिक

Bache Par Gussa Aaye To Kya Kare: माता-पिता को अक्सर ही बच्चे की किसी बात पर गुस्सा आता है या बार-बार गुस्सा आता है तो बच्चों को पीटने या डांटने के बजाय यह एक काम करना चाहिए. एक्सपर्ट की सलाह है कि बच्चा खुद ही समझ जाएगा और गलती को नहीं दोहराएगा.

Parenting Tips

गुस्सा आए तो इस तरह करें बच्चे से डील .

Parenting Tips: बच्चे कोई गलती कर देते हैं तो माता-पिता को लाजिमी है कि उनपर गुस्सा आता है. ये गलतियां बच्चे अक्सर ही करते हैं जिससे पैरेंट्स को बच्चों पर बार-बार गुस्सा आने लगता है. कभी बच्चे खाना गिरा देते हैं, कोई चीज तोड़ देते हैं, कभी पढ़ने से मना करते हैं तो कभी एकदूसरे से लड़ने लगते हैं. इस सिचुएशन में गुस्सा आने पर पैरेंट्स बच्चे को पीट देते हैं या फिर उसे डांटने लगते हैं. लेकिन, पैरेंटिंग एक्सपर्ट (Parenting Expert) का कहना है कि ऐसा नहीं करना चाहिए. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पैरेंटिंग एक्सपर्ट अमित जैन ने एक वीडियो शेयर करके बताया है कि बच्चे पर अगर गुस्सा आने लगे तो पैरेंट्स को क्या करना चाहिए. एक्सपर्ट की बताई इस ट्रिक से आपका गुस्सा तो शांत होगा ही साथ ही बच्चा समझ जाएगा कि उसने कोई गलती की है.

विज्ञापन

बच्चे पर गुस्सा आए तो क्या करें

पैरेंटिंग एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको बच्चे पर गुस्सा आता है तो इस सिचुएशन में बच्चे को घूर कर देखें. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर बच्चा कोई गलती करता है और आपको उसपर बहुत ज्यादा गुस्सा आता है तो आपको बच्चे को एकटक घूरकर देखना चाहिए. इससे बच्चे डर जाते हैं और समझ जाते हैं कि उनकी किसी गलती की वजह से आपको गुस्सा आया है. वहीं, पैरेंट्स इस तरह बच्चे को घूरते हैं तो उनका गुस्सा शांत होता है और गुस्से में उन्हें बच्चे पर चिल्लाने या उसपर हाथ उठाने की जरूरत नहीं पड़ती सो अलग.

विज्ञापन

ये टिप्स भी आएंगे काम

टाइमआउट लें – अगर आपको बच्चे पर बहुत गुस्सा आ रहा है तो टाइमआउट लें और इस सिचुएशन से थोड़ा दूर हो जाएं. 10 तक गिनती करना, दूसरे कमरे में जाकर बैठना या घर के बाहर कुछ देर वॉक करने पर अच्छा महसूस होता है और गुस्सा शांत होता है.

विज्ञापन

गहरी सांस लें – गुस्सा आपकी अपनी सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है. ऐसे में गहरी सांस लें जिस्से आपका गुस्सा शांत हो जाए.

बात करें – बच्चे पर बहुत ज्यादा गुस्सा आता है तो किसी और से इस बारे में बात की जा सकती है, बात करने पर या वेंट आउट करने पर गुस्सा (Anger) कम होता है.

विज्ञापन

अपनी बात शांत होकर कहें – बच्चा अगर कोई गलती करता है और आपको उसपर गुस्सा आता है तो उसपर चिल्लाने के बजाय आप अपनी बात को शांति से भी कह सकते हैं. आप बच्चे को बताएं कि जो उसने किया है वो गलत है. आराम से कहा जाएगा तो बच्चा आपकी बात को सुनेगा.

सिखाएं, थोपें नहीं – अक्सर ही पैरेंट्स अपनी बातों को बच्चों पर थोपने की कोशिश करते हैं जिससे बच्चा और ज्यादा पैरेंट्स को गुस्सा दिलाने की कोशिश करता है. ऐसे में बच्चे की गलती पर उसे सिखाने की कोशिश करें उसपर किसी बात को थोपें नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ