सुबह बाहर निकलने से पहले पिएं पुदीने की शिकंजी, जानिए सिर्फ 10 मिनट में तैयार करने का आसान तरीका 

Pudina Shikanji Recipe: गर्मियों में बाहर निकलने से पहले जरूरी है कि कुछ ऐसा पिया जाए तो पूरे शरीर को हाइड्रेट रखें. आप पुदीने की शिकंजी का सेवन कर सकते हैं. यह आपको गर्मी से बचाने के साथ-साथ पूरे दिन फ्रेश रखेगी. 

Pudina Shikanji Recipe

पुदीने शिकंजी की रेसिपी. Image Credit- Freepik

Shikanji Recipe in Summer: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है. इसलिए बॉडी को फ्रेश रखने के लिए ठंडी चीजें अपने आहार में शामिल करना सही माना जाता है. ऐसे में अगर आप सुबह घर से निकलने से चाय के बजाय कुछ हेल्दी और रिफ्रेशिंग पिएं. इससे दिनभर एनर्जी बनी रहेगी. फ्रेश और ठंडा फील करने के लिए पुदीने की शिकंजी एक ऐसा ही देसी ड्रिंक है, जो ना सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखता है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट का समय लगता है. तो देर किस बात की आइए इस लेख में जानते हैं कि आप घर पर पुदीने की शिकंजी कैसे बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पुदीने शिकंजी की रेसिपी 

सामग्री

  • फ्रेश पुदीने के पत्ते- 1 कप
  • नींबू- 1
  • ठंडा पानी- 2 गिलास
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • चीनी या शहद- स्वादानुसार
  • बर्फ के टुकड़े 

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें और पुदीने के पत्तों को अच्छी तरह धो लें. 
  • अब मिक्सर में पुदीना, थोड़ा पानी और चीनी या शहद डालकर पीस लें. 
  • इस मिश्रण को छानकर एक बर्तन में निकाल लें. फिर इसमें नींबू का रस, काला नमक और भुना जीरा डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • आखिर में ठंडा पानी और बर्फ डालकर तैयार करें. बस आपकी ड्रिंक बनकर तैयार है. 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर कितनी देर लगाकर रखना चाहिए फेस पैक? एक्सपर्ट ने बताया Face Pack लगाए रखने का सही समय

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ