चेहरे पर कितनी देर लगाकर रखना चाहिए फेस पैक? एक्सपर्ट ने बताया Face Pack लगाए रखने का सही समय

Face Pack Time: फेस पैक बहुत कम या बहुत ज्यादा देर तक लगाए रखने पर स्किन को फेस पैक का फायदा नहीं मिल पाता है. ऐसे में यहां जानिए फेस पैक लगाए रखने का सही समय क्या होता है.

face pack

कितनी देर में फेस पैक धो देना चाहिए, जानिए यहां.

Face Pack: चेहरा निखारने के लिए, डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए, रूखापन या चिपचिपाहट दूर करने के लिए और चेहरे पर चमक लाने के लिए फेस पैक्स लगाए जाते हैं. लेकिन, फेस पैक अगर बहुत कम देर तक लगाकर रखे जाएं तो अच्छा असर नहीं दिखाते हैं और अगर बहुत ज्यादा देर तक लगाकर रखें तो स्किन के नेचुरल ऑयल्स को भी सोख लेते हैं. इसी बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि चेहरे पर कितनी देर तक फेस पैक लगाकर रखना चाहिए.

विज्ञापन

कितनी देर लगाकर रखें फेस पैक

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह बताती हैं कि बहुत से लोग चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक फेस पैक लगाकर रखते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे चेहरे पर ज्यादा ग्लो (Glow) आता है. लेकिन, ऐसा नहीं होता है. फेस पैक चेहरे पर ज्यादा देर रखने पर स्किन को फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है इसीलिए फेस पैक को 20 मिनट से ज्यादा देर लगाकर नहीं रखना चाहिए.

विज्ञापन

स्किन टाइप के हिसाब से फेस पैक लगाना

हर स्किन की जरूरत अलग होती है और इसीलिए स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए फेस पैक लगाना जरूरी होता है. अगर आपकी पित्त टाइप की स्किन है तो आपको कूलिंग फेस पैक लगाना चाहिए. अगर स्किन वात है तो नरिशिंग फेस पैक चाहिए और काफा है तो हल्का और ड्राई फेस पैक लगाना चाहिए. न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि गलत फेस पैक लगाने से ही आपको स्किन पर इरिटेशन महसूस होती है, ब्रेकआउट्स होते हैं और दाने दिखने लगते हैं.

विज्ञापन

फेस पैक को रोजाना लगाना चाहिए या नहीं

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि ग्लो के चक्कर में रोजाना फेस पैक ना लगाएं. इससे आपकी स्किन थक जाएगी और स्किन बैरियर पतला होने लगेगा. इसीलिए हफ्ते में सिर्फ 2 बार ही फेस पैक लगाना चाहिए.

विज्ञापन

निखरी त्वचा के लिए फेस पैक

  • त्वचा को निखारने के लिए हल्दी और दही का फेस पैक लगाया जा सकता है. एक कटोरी में दही लेकर उसमें आधा चम्मच हल्दी मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 10-15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
  • बेसन, हल्दी और गुलाबजल को मिलाकर भी फेस पैक लगाया जा सकता है. इस फेस पैक से स्किन की डीप क्लीनिंग हो जाती है.
  • चेहरा निखारने के लिए पपीता और शहद का फेस पैक भी लगाया जा सकता है. इस फेस पैक से स्किन को नेचुरल ग्लो मिलता है.

यह भी पढ़ें – स्किन के लिए बेस्ट हैं ये 6 सुपरफूड्स, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया क्या खाने पर निखर जाएगी त्वचा

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ