क्या आप भी गर्मी में पीते हैं मटके का ठंडा पानी, तो जान लें इसे साफ करने का सही तरीका

Matka Cleaning Tips: आज के समय में बहुत से लोग गर्मियों के मौसम में मटके का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आइए जानते हैं कि मटके को इस्तेमाल करने से पहले उसे सही तरीके से कैसे साफ कर सकते हैं.

Image Source Freepik

मटके का पानी पीने से पहले करें ये जरूरी काम. Image Source Freepik

विज्ञापन

Tips To Clean Old Earthen Pot: आजकल कई लोग सर्दी हो या गर्मी, अपनी सेहत का खास ध्यान रखते हैं. यही कारण है कि कड़ी गर्मी में भी लोग फ्रिज का पानी पीने के बजाय मिट्टी के मटके का पानी पसंद करते हैं. वहीं, कुछ लोग मजबूरी में भी फ्रिज का पानी नहीं पी पाते और गर्मी में ठंडे पानी की प्यास को बुझाने के लिए मटके का पानी पीते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो कि मटके में पानी भरने से पहले उसे न तो ठीक से साफ करते हैं और न ही सही तरीके से सुखाते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं और चाहते हैं कि मटके का पानी आपके शरीर को सही तरीके से फायदा पहुंचाए, तो जरूरी है कि उसे इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह साफ किया जाए. आइए जानते हैं कि मटके में पानी भरने से पहले उसे कैसे सही तरीके से साफ किया जा सकता है.

इस तरह करें पुराने मटके की सफाई (Way to Clean an Old Earthen Pot)

नमक से करें मटके की अच्छी तरह सफाई

अगर आप नया मटका लेकर आए हैं या आपके पास कोई पुराना मटका रखा है, जिसे आप इस बार भी यूज करना चाहते हैं, तो आप उसे नमक की मदद से अच्छे से साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले 2 चम्मच नमक को 3 चम्मच पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद इसे मटके के अंदर डालकर कम से कम 25–30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद आप ब्रश या हाथ की मदद से अंदर अच्छे से रगड़ें. यह तरीका मटके में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन

नींबू की मदद से करें साफ

ऐसा कहते हैं कि किसी भी चीज को साफ करना हो तो नींबू का छिलका या रस बहुत ही मददगार होता है. वैसे ही अगर आप मटके में नींबू का रस डालकर फिर ब्रश की मदद से इसे अच्छे से साफ करते हैं, तो मटका सही तरीके से साफ हो सकता है.

फिटकरी से करें मटके को साफ

अगर आपके घर में फिटकरी है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. आप चाहें तो फिटकरी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह मटके में मौजूद बैक्टीरिया और बदबू को खत्म करने में काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ