50 साल की उम्र में भी लग सकती हैं हसीन, करिश्मा कपूर से ले स्टाइलिंग टिप्स

Styling tips for 50 years women  Karisma Kapoor Styling Tips For Women: 50 की उम्र के बाद स्टाइल सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि ग्रेस और कॉन्फिडेंस का कॉम्बिनेशन बन जाता है. ऐसे में अगर आप कपड़ों के साथ सही मेकअप करेंगी तो यकीनन आपका लुक एलिगेंट दिख सकता है.

Karishma Kapoor Fashion Tips

करिश्मा कपूर से ले स्टाइलिंग टिप्स. Image Credit- News24

विज्ञापन

Karishma Kapoor Fashion Tips For 50 Plus Women: सुंदर दिखने के लिए एक अच्छी लाइफस्टाइल के साथ-साथ स्टाइल पर भी ध्यान देना जरूरी है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगर सही खान-पान, नियमित एक्सरसाइज और अच्छी नींद आपकी अंदरूनी खूबसूरती को निखारते हैं. वहीं, सही कपड़ों का चुनाव, सटल मेकअप और सेंसिबल स्टाइलिंग आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देते हैं. अगर आप भी हर मौके पर स्मार्ट और आकर्षक दिखना चाहती हैं तो करिश्मा कपूर के ये स्टाइलिंग टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं. बता दें, करिश्मा कपूर अपने दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं और अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं. आप भी करिश्मा की तरह खूबसूरत लग सकती हैं, बस हमारे बताए टिप्स को फॉलो करना होगा. 

इसे भी पढ़ें- फल काटने के बाद पड़ जाते हैं काले? इन ट्रिक्स से ताजे रहेंगे फ्रूट्स

विज्ञापन

सिंपल रखें अपना लुक

अपना लुक हमेशा सिंपल रखें, क्योंकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे इंसान के ऊपर सिंपल चीजें अच्छी लगती हैं. आप बहुत ज्यादा हैवी ड्रेस और ओवरड्रेसिंग से बचें. कपड़ों का रंग भी सेलेक्ट करें और सॉलिड कलर्स या क्लीन डिजाइन वाले कपड़े चुनें.

फिटिंग पर ध्यान दें

परफेक्ट फिटिंग पर भी ध्यान दें, क्योंकि एक उम्र के बाद ज्यादा टाइट कपड़े अच्छे नहीं लगते हैं. कपड़े ज्यादा टाइट ना रखें और ज्यादा ढीले भी कपड़े ना पहनें. हालांकि, आपको अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से आउटफिट सिलेक्ट करने चाहिए.  

मिनिमल मेकअप करें

मिनिमल मेकअप करने पर ध्यान दें, क्योंकि एक उम्र के साथ आपको हल्का फाउंडेशन, न्यूड लिपस्टिक और सॉफ्ट आई मेकअप पर ध्यान देना चाहिए. हालांकि, कभी-कभी शादी में डार्क मेकअप कर लेना चाहिए.  

विज्ञापन

हेयरस्टाइल पर ध्यान दें

कपड़ों से ज्यादा हेयरस्टाइल पर भी ध्यान दें. आप सॉफ्ट वेव्स, लेयर्ड कट या क्लीन बन ट्राई करें. साथ ही, बालों को हेल्दी और मैनेज रखें, क्योंकि स्टाइल तभी निखरता है जब आप उसे आत्मविश्वास के साथ कैरी करें.  

करिश्मा का ग्रीन सूट लुक

करिश्मा कपूर ने गहरे हरे रंग का एक खूबसूरत सिल्क सूट पहना है. इसका वी-नेकलाइन लुक को खास बना रहा है. स्ट्रेट कट हेयर लाइन सूट अच्छा लुक देने का काम कर रहा है. आप अपने स्टाइल के हिसाब से सूट को कस्टमाइज करें. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ