हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गर्दन पर जम गया काला मैल? इन टिप्स से करें तुरंत साफ… नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

Kali Gardan Saaf Karne Ka Tarika: गर्मियों के मौसम पसीने की वजह से लोगों की गर्दन काली हो जाती है. ऐसे में अगर आपके भी गर्दन पर काली लेयर जमने लगी है तो पार्लर में पैसे खर्च करने के बजाय हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें.

विज्ञापन
गर्दन की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान. Image Credit- Freepik

Black Neck Cleaning Tips: गर्दन हमारे शरीर को वो हिस्सा है जहां पर सबसे ज्याजा गंदगी जमती है. ऐसे में गर्मियों के मौसम में गर्दन पर काला मैल जमना एक आम समस्या है, जो अक्सर धूल, पसीना डेड स्किन और सही तरह से सफाई ना करने की वजह से होता है. अगर कुछ दिन आप ध्यान नहीं देते हैं तो यकीनन कालापन आपके लुक को बेकार कर सकता है. इसलिए गंदगी को साफ करते रहना चाहिए. हालांकि, कई लोग इसे नजरअंदाज करते हैं, लेकिन ऐसा करना पर्सनालिटी और हाइजीन दोनों पर असर डालता है. अगर आप हाइजीन का ध्यान नहीं रखेंगे तो बीमार पड़ जाएंगे. हालांकि, गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ सामग्रियों की मदद से इसे आसानी से साफ किया जा सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं गर्दन का कालापन दूर करने के आसान तरीके क्या हैं.

इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: खाना बनाते वक्त जल गई कड़ाही? आजमाएं ये आसान हैक्स, 5 मिनट में हो जाएगा काम

गर्दन काली क्यों हो जाती है?

गर्दन काली होने का मतलब वैसे तो ठीक तरह से सफाई ना करना होता है, लेकिन अगर आप सही तरह से सफाई कर रहे हैं और इसके बावजूद गर्दन काली हो रही है तो यह इंसुलिन प्रतिरोध, मोटापा या हार्मोनल असंतुलन आदि होने का मतलब भी हो सकता है.

विज्ञापन

गर्दन को साफ करने के लिए क्या करें?

  • ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें.
  • फिर एक बाउल में सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  • 5 मिनट तक इसे गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं और रगड़ें.
  • फिर गुनगुने पानी से गर्दन को अच्छी तरह से धो लें.

इसे इस्तेमाल करने के फायदे

इस स्क्रबर को इस्तेमाल करने से ना सिर्फ गर्दन साफ हो जाएगी, बल्कि स्किन को कोई नुकसान भी नहीं होगा. इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री पूरी तरह से नेचुरल है और हल्दी गर्दन को पूरी तरह से साफ करने का काम करती है. आप इसमें एलोवेरा भी डाल सकते हैं, ताकि स्किन का ग्लो बरकरार रहे. कई बार स्क्रब स्किन को रूखा बनाने का काम करता है.

गर्दन की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • गर्दन पर इस स्क्रबर का इस्तेमाल करने के साथ-साथ नहाते वक्त भी गर्दन को अच्छी तरह से साफ करें.
  • ज्यादा जोर से स्क्रब ना करें, इससे स्किन डैमेज हो सकती है क्योंकि गर्दन बहुत ही नाजुक होती है.
  • बाहर जाते वक्त गर्दन पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं और हमारे बताए गए टिप्स को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- नींबू को लंबे समय तक ताजा कैसे रखा जाता है? इन 3 ट्रिक्स से हफ्तों तक फ्रेश रहेंगे Lemons

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola