---विज्ञापन---

गर्मियों में ठंडा पानी पीने से सेहत को 3 बड़े नुकसान, ये विकल्प है बेस्ट

Ice Cold Water Drinking Demerits: कुछ लोगों की आदत होती है कि वो तेज धूप से घर आते ही चिल्ड वाटर एक सांस में गटक जाते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो आपकी ये आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। लगातार ठंडा पानी पीने से शरीर में क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं, चलिए जानते हैं।

---विज्ञापन---

Ice Cold Water Drinking Demerits: गर्मी का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां एक तरफ लू कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं दूसरी तरफ चिलचिलाती धूप भी आसमान छू रही है। ऐसे में ज्यादातर लोग ठंडा पानी पीते हैं। खासतौर पर जब कहीं बाहर से घर आते हैं, तो फ्रिज का पानी पीना पसंद करते हैं। लेकिन आपकी ये आदत आपको बीमार भी कर सकती है। इसे न चाहते हुए भी आपको गंभीर बीमारियों के होने का खतरा हो सकता है।

चलिए जानते हैं गर्मियों के मौसम में लगातार ठंडा पानी पीने से सेहत को कैसे नुकसान होता है? इसी के साथ आज हम आपको ये भी बताएंगे कि गर्मी में भी आप फिट और हेल्दी कैसे रह सकते हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Drinking Water Benefits: बॉडी के वजन के अनुसार पिएंगे पानी तो मिलेंगे जबरदस्त फायदे

दिल की बीमारी

एक्सपर्ट का मानना है कि लगातार ठंडा पानी पीने से नर्वस सिस्टम पर प्रभाव पड़ सकता है, जिससे दिल की गति धीमी होने लगती है। ऐसे में दिल से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा बढ़ जाता है।

---विज्ञापन---

दिमाग पर पड़ सकता है प्रभाव

अगर आप बहुत ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे दिमाग की नसों पर प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल, शरीर में ठंडक बढ़ने से दिमाग की नस अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाती है, जिसकी वजह से ब्रेन काम करना बंद कर देता है। ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति भी कम हो सकती है।

---विज्ञापन---

साइनस

शरीर में ठंडक बढ़ने से नाक से खून आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ज्यादा ठंडा पानी पीने से साइनस हो सकता है। जिन लोगों को साइनस की समस्या है, उन्हें गलती से भी ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। इससे उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

मटका का पानी पीने के फायदे

फ्रिज का ठंडा पानी पीने की जगह आप मटेके का पानी भी पी सकते हैं। मटके का पानी शरीर की कई अशुद्धियों को दूर करता है। इसका पानी पीने से शरीर में पीएच का लेवल मेंटेन रहता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

---विज्ञापन---

दरअसल, मिट्टी के घड़े में प्राकृतिक गुणों की उच्च मात्रा होती है, जिससे गैस, कब्ज, एसिडिटी और पेट से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा कम हो जाता है। गर्मी में मटके का पानी पीने से बॉडी को ठंडक मिलती है, जिससे सिर दर्द की समस्या भी नहीं होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हाइट के अनुसार होगा वजन तो शरीर को मिलेंगे अनगिनत फायदे! जानें क्या आप हैं फिट

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: May 26, 2024 12:19 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola