घर पर कैसे बनाएं मुंह में घुल जाने वाली रसमलाई? जानिए स्पंजी और मलाईदार मिठाई की आसान रेसिपी

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि बाजार में मिलने वाली स्वादिष्ट रसमलाई को घर पर कैसे बनाया जा सकता है? आइए आपको बताते हैं सबसे आसान रेसिपी.

Rasmalai Recipe

घर पर कैसे बनाएं रसमलाई. (Image: AI)

Rasmalai Recipe: अगर आप खाने के बाद कुछ मीठा और खास खाने का मन बना रहे हैं, तो रसमलाई एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. बंगाल की यह मशहूर मिठाई अपने मुलायम स्वाद, केसर की खुशबू और मलाईदार रबड़ी के लिए पसंद की जाती है. इस मिठाई की खास बात यह है कि अब इसे घर पर भी बेहद आसानी से बनाया जा सकता है. गर्मियों में ठंडी रसमलाई खाने का स्वाद और भी शानदार लगता है. कई लोग त्योहार, पार्टी या वीकेंड पर इसे खास मिठाई के तौर पर तैयार करते हैं. अगर आप सोचते हैं कि इसे बनाना बहुत मुश्किल है, तो ऐसा नहीं है, कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप स्वादिष्ट रसमलाई बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

रसमलाई बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 1 लीटर दूध छैना बनाने के लिए
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • 1½ कप चीनी और 4 कप पानी चाशनी के लिए
  • 1 लीटर दूध रबड़ी बनाने के लिए
  • 3 चम्मच चीनी
  • थोड़ा केसर और इलायची पाउडर
  • कटे हुए पिस्ता और बादाम
  • चाहें तो कॉर्न स्टार्च इस्तेमाल कर सकते हैं

अगर आप झटपट रसमलाई बनाना चाहते हैं, तो बाजार के रसगुल्ले और कंडेंस्ड मिल्क का उपयोग भी कर सकते हैं.

इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनाएं मिठाई

  • सबसे पहले 1 लीटर दूध को उबालें और नींबू का रस डालकर उसे फाड़ लें.
  • अब इस फटे हुए दूध (छैना) को एक मलमल के साफ कपड़े में छान लें, हल्के हाथों से निचोड़कर अतिरिक्त पानी निकालें और 45 मिनट के लिए लटका दें.
  • अब छैना को कपड़े से निकालकर एक बड़ी थाली में रखें और अपनी हथेली के में रखकर 5-8 मिनट तक अच्छे से मसलें, जब तक कि वह चिकने आटे जैसा न हो जाए.
  • अब इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गोल व चपटी टिकिया का आकार दें.
  • अब एक गहरे बर्तन में 4 कप पानी और डेढ़ कप चीनी उबालें.
  • उबलती चाशनी में धीरे से सारी टिक्कियां डालें, ढककर मध्यम आंच पर 12-15 मिनट पकाएं (बीच में एक बार पलट दें).
  • जब टिक्कियां फूलकर दोगुनी हो जाएं, तो गैस बंद कर इन्हें ठंडा होने दें और फिर दो चम्मचों के बीच दबाकर अतिरिक्त चाशनी निचोड़ लें.
  • एक कड़ाही में 1 लीटर दूध चढ़ाएं और उसे उबालकर आधा होने तक पकाएं.
  • अब इसमें पानी में घुला हुआ कॉर्न स्टार्च, चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर 3 मिनट पकाएं. आखिर में तैयार छैना की टिक्कियां और कटे हुए पिस्ता डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकने दें ताकि रबड़ी का स्वाद टिक्की के अंदर तक चला जाए.
  • अगर समय कम है, तो कड़ाही में दूध, कन्डेंस्ड मिल्क और केसर को गाढ़ा होने तक उबालें. फिर बाजार वाले रसगुल्लों की चाशनी निचोड़कर उन्हें इस मलाईदार दूध में पिस्ता के साथ 5 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें, आपकी इंस्टेंट रसमलाई तैयार है. इसे फ्रिज में 3 घंटे ठंडा करके परोसें.

यह भी पढ़ें: Bakrid 2026: हर मुसलमान मक्का में शैतान को पत्थर क्यों मारते हैं? क्या है इतिहास और

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ