---विज्ञापन---

हाइट के अनुसार होगा वजन तो शरीर को मिलेंगे अनगिनत फायदे! जानें क्या आप हैं फिट

Height Weight Chart: कहा जाता है कि लड़कों और लड़कियों का वजन अगर उनकी लंबाई के अनुसार होता है, तो फिर वो ओवरवेट की कैटेगरी में नहीं आते हैं। चलिए जानते हैं हाइट के हिसाब से कितना वेट होना सही माना जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

Height Weight Chart: बदलती लाइफस्टाइल में खुद को फिट और तंदुरुस्त रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है। जहां कई लोग अपने कम वजन से परेशान हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे नियंत्रित करने के लिए तनाव लेते हैं। ऐसे में वेट को सामान्य रखने के लिए योग और जिम करने की सलाह दी जाती है। लेकिन सबसे पहले आपको ये पता होना चाहिए कि आपकी डाइट, हाइट और उम्र के हिसाब से आपके लिए सही वजन क्या है? चलिए जानते हैं हाइट के हिसाब से कितना वजन होना सही माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Drinking Water Benefits: बॉडी के वजन के अनुसार पिएंगे पानी तो मिलेंगे जबरदस्त फायदे

---खबर नीचे जारी है---

5 फीट से कम हाइट-

जिन लड़कों की हाइट पांच फीट से कम है, उनका वजन 50 से 54 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। वहीं लड़कियों के लिए 48 से 52 किलोग्राम सही माना जाता है।

5 से पांच फीट दो इंच के बीच हाइट-

जिन लड़कियों की हाइट पांच फीट है या पांच फीट दो इंच के बीच है, उनका वजन 50 से 55 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। वहीं लड़कों के लिए 52 से 58 किलोग्राम के बीच का वजन होना बैलेंस माना जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rambaan Ayurved (@rambaan_ayurved)

---खबर नीचे जारी है---

5 फीट तीन इंच से 5 फीट छह इंच के बीच हाइट-

पांच फीट तीन इंच से पांच फीट छह इंच तक के हाइट वाले लड़कों का वजन 56 से 65 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। वहीं लड़कियों का 53 से 62 के बीच होना ठीक माना जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

5 फीट छह इंच से 5 फीट ग्यारह इंच के बीच हाइट-

जिन लड़कों की हाइट पांच फीट छह इंच से पांच फीट ग्यारह इंच के बीच है, अगर उनका वजन 61 से 75 किलोग्राम के बीच है, तो वो ओवरवेट की कैटेगरी में नहीं आएंगे। वहीं लड़कियों के लिए 58 से 72 किलोग्राम का वजन सही माना जाता है।

छह फीट से ज्यादा हाइट-

जिन लड़कों की लंबाई छह फीट से अधिक है, उनका नार्मल वजन 73 से 79 किलोग्राम तक होना चाहिए। वहीं लड़कियों का वजन 70 से 74 किलोग्राम के बीच होना सही माना जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Luiya वैलनेस (@luiyawellness)

---खबर नीचे जारी है---

लंबाई के हिसाब से वेट होने के फायदे

एक्सपर्ट का मानना है कि अगर व्यक्ति का वजन उसकी लंबाई के अनुसार होता है, तो वो उन लोगों की तुलना में ज्यादा फिट होता है, जो ओवरवेट या अंडरवेट की कैटेगरी में आते हैं। इसके अलावा उन्हें हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा भी कम हो जाता है। उनकी बॉडी में रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य रहता है, जिससे दिल संबंधी बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- बालों में जूड़ा बांधने से भी हो सकती हैं गंभीर समस्याएं, जानें देखभाल का तरीका

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 25, 2024 02:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola