इस राज्य में भीषण गर्मी ने ली 16 लोगों की जान, सरकार ने किया 4 लाख के मुआवजे का ऐलान

Heat wave Alert: भारत के कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में एक राज्य ऐसा भी है जहां गर्मी की वजह से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.

Heatwave Alert

Credit: AI

देश के कई राज्यों में इस साल गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. कई जगहों पर तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है.तेलंगाना भी भीषण गर्मी की मार झेल रहा है. चिलचिलाती गर्मी और लू की वजह से यहां अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. राजस्व मंत्री Ponguleti Srinivasa Reddy ने शनिवार को अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की. इस बैठक में हीटवेव से पैदा हुए हालात और लोगों को राहत पहुंचाने के उपायों पर चर्चा हुई. मंत्री ने बताया कि सात जिलों में लू से हुई 16 मौतों की पुष्टि हुई है.

विज्ञापन

कहां हुई सबसे ज्यादा मौत?

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा 4 मौतें जयशंकर भूपालपल्ली जिले में हुई हैं. इसके अलावा वारंगल अर्बन, करीमनगर और निजामाबाद में 3-3 लोगों की जान गई है. वहीं जोगुलम्बा गडवाल, रंगा रेड्डी और सूर्यापेट जिलों में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है. तेलंगाना सरकार ने कहा है कि हर मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. ये राशि राज्य आपदा राहत कोष के तहत दी जाएगी. इससे पहले हीटवेव से मौत पर कम सहायता मिलती थी, लेकिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने राहत राशि बढ़ा दी है. बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लोगों को गर्मी से बचाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं. अस्पतालों में ORS और दवाईयों की व्यवस्था रखने, बस स्टैंड और सार्वजनिक जगहों पर ठंडे पानी की सुविधा देने और लोगों को दोपहर में घर से बाहर ना निकलने की सलाह देने को कहा गया है.

विज्ञापन

शुरू होने वाला है नौतपा

मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है. देश में 25 मई से नौतपा शुरू होने वाला है, जो 2 जून तक जारी रहेगा. ये साल के सबसे गर्म 9 दिन होते हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है. लोगों से कहा गया है कि वो ज्यादा पानी पिएं, धूप में निकलते समय सिर ढकें और जरूरी काम होने पर ही दोपहर में बाहर जाएं. वहीं, तेलंगाना सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही हीटवेव से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने को कहा गया है ताकि आगे किसी तरह की जनहानि ना हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ