Heatwave Drinks: गर्मी-लू का होगा खेल खत्म! ये 5 देसी ड्रिंक्स शरीर को देंगी AC जैसी ठंडक

Drinks To Stay Hydrated: गर्मियों में कुछ खाने का मन नहीं करता, बस पानी पीने का जी चाहता है. ऐसे में जरूरी है कि आप शरीर को ठंडा रखने के लिए देसी ड्रिंक्स शामिल करें. 

Drinks To Stay Hydrated

ये 5 देसी ड्रिंक्स शरीर को देंगी AC जैसी ठंडक. Image Credit- News24

विज्ञापन

Heatwave Prevent Drinks: हर इंसान गर्मी से परेशान है. किसी का पेट खराब हो जाता है तो किसी की बुरी हालत हो जाती है. तेज धूप, पसीना, डिहाइड्रेशन और लू जैसी समस्याएं भूख को कम कर देते हैं. इसलिए शरीर को ठंडा रखना जरूरी है, जिसके लिए सिर्फ पानी काफी नहीं. आप शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स और जरूरी पोषण देने वाली ड्रिंक्स शामिल करें. हम आपको ऐसी 5 देसी ड्रिंक्स के बारे में जो गर्मी में किसी नेचुरल AC से कम नहीं हैं. आप भी अपने आहार में इन ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं पानीपुरी के 7 नाम? जानिए अलग-अलग शहर में Panipuri को क्या कहते हैं

विज्ञापन

ये 5 देसी ड्रिंक्स शरीर को देंगी AC जैसी ठंडक

  • आम पन्ना बनाएं- आम पन्ना स्वादिष्ट होता है और लू से बचाने का भी काम करता है. कच्चे आम से बनने वाली ये ड्रिंक्स विटामिन C और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होती है. 
  • सत्तू का शरबत ट्राई करें- गर्मियों में सत्तू को अमृत माना जाता है. बिहार और यूपी में सत्तू का शरबत गर्मियों में खूब पिया जाता है. यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने के साथ लंबे समय तक ठंडक बनाए रखता है. 
  • छाछ- छाछ को आयुर्वेद में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है. यह पेट को ठंडा रखती है और एसिडिटी से भी राहत दिलाती है. इसलिए आप गर्मी के साइड इफेक्ट से बचने के लिए छाछ शामिल करें. 
  • बेल का शरबत- बेल का शर्बत बहुत ही फायदेमंद हो सकता है. आप शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए पी सकते हैं. शरबत पेट और शरीर की गर्मी दूर करने का काम करेगा. 
  • जलजीरा पीएं- जलजीरा सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि बेहद हेल्दी ड्रिंक भी है. इसमें मौजूद मसाले शरीर को ठंडा रखने और पाचन सुधारने में मदद करते हैं. बस सामाग्री अपनी पसंद की डालें.

इसे भी पढ़ें- भीषण गर्मी में कहीं झड़ ना जाएं सारे बाल? मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानिए देसी हेयर केयर टिप्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ