इंटरनेट ठप करेगा ईरान? एक फैसला लेकर दुनिया को चौंकाया, भारत में भी मच सकती है खलबली

इस समय पूरी दुनिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर पड़ रहा है और हालात तेजी से बदल रहे हैं. ईरान-अमेरिका वॉर के कारण तेल की कीमतों से लेकर ग्लोबल सप्लाई और इंटरनेट तक हर चीज इसका असर अब साफ दिखने लगा है. यही कारण है कि अब यह वॉर सिर्फ दो देशों के बीच लड़ाई नहीं रहा है बल्कि पूरी दुनिया के लिए ये युद्ध दिक्कतें पैदा कर रहा है.

INTERNET.jpg

इस समय पूरी दुनिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर पड़ रहा है और हालात तेजी से बदल रहे हैं. ईरान-अमेरिका वॉर के कारण तेल की कीमतों से लेकर ग्लोबल सप्लाई और इंटरनेट तक हर चीज इसका असर अब साफ दिखने लगा है. यही कारण है कि अब यह वॉर सिर्फ दो देशों के बीच लड़ाई नहीं रहा है बल्कि पूरी दुनिया के लिए ये युद्ध दिक्कतें पैदा कर रहा है.

विज्ञापन

दो देशों के बीच का ये युद्ध अब सीधा आम आदमी की जेब और जिंदगी दोनों पर असर डाल रहा है. शुरुआत सैन्य कार्रवाई से हुई, लेकिन अब इसका असर इन दो देशों के बीच से निकल पूरी दुनिया तक भी पहुंच गया है.

विज्ञापन

तेल, जहाजों की आवाजाही, सप्लाई और बाजार पर असर के बाद अब एक नई चिंता पैदा हो गई है और वो है इंटरनेट की समस्या. यह बात भले ही नई लगे, लेकिन अब इंटरनेट भी एक-दूसरे पर दबाव बनाने का एक तरीका बन सकता है.

क्या ईरान वसूलेगा इंटरनेट केबल टोल?

हाल ही में ईरान के सैन्य प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘हम इंटरनेट केबल पर शुल्क लगाएंगे’ यानी समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल का इस्तेमाल करने के लिए कंपनियों को पैसे देने पड़ सकते हैं. यह बात छोटी नहीं है. क्योंकि दुनिया का बड़ा हिस्सा इंटरनेट इन्हीं केबल के जरिए चलता है. जमीन के ऊपर दिखने वाला इंटरनेट असल में समुद्र के नीचे बिछी फाइबर केबल से चलता है, जो एक देश को दूसरे देश से जोड़ती हैं.

विज्ञापन

कहां है इंटरनेट का किल स्विच?

इस पूरे मामले को समझने के लिए डेटा अनालाइज किया गया है. इसमें सामने आया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नीचे इंटरनेट केबल का एक बड़ा नेटवर्क मौजूद है. यह इलाका सिर्फ तेल के लिए नहीं, बल्कि इंटरनेट के लिए भी बेहद अहम माना जाता है.

इस इलाके से कई बड़ी केबल गुजरती हैं, जो एशिया, अफ्रीका और यूरोप को जोड़ती हैं. यानी अगर यहां कोई दिक्कत होती है, तो इसका असर कई देशों पर एक साथ पड़ सकता है.

विज्ञापन

भारत के इंटरनेट पर पड़ेगा असर?

इस मामले को लेकर इंडिया टुडे की ओपन सोर्स इंटेलिजेंस टीम ने जांच की है. टेली जियोग्राफी नाम की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था के डेटा के आधार पर यह पता लगाया गया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नीचे इंटरनेट केबल्स का एक बहुत बड़ा जाल बिछा हुआ है.

विज्ञापन

इस रिपोर्ट के अनुसार, इस इलाके से कई बड़ी केबल्स गुजरती हैं, जिनमें FALCON, GBICS, 2Africa, SeaMeWe 6 और AAE 1 जैसी प्रमुख केबल्स शामिल हैं. ये केबल्स एशिया, अफ्रीका और यूरोप के बीच इंटरनेट ट्रैफिक को संभालती है. यानी दुनिया का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से जुड़ा हुआ है.

भारत के लिए यह मामला और भी अहम है. क्योंकि इन केबल में से कई सीधे भारत तक आती हैं और मुंबई और चेन्नई में जुड़ती हैं. यही केबल भारत को खाड़ी देशों, यूरोप और अफ्रीका से जोड़ती हैं.

विज्ञापन

इससे एयरटेल और जियो भी हो सकते हैं प्रभावित

भारत की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जैसे एयरटेल और जियो भी इसी नेटवर्क से जुड़ी हुई हैं. तो अब अगर इस रास्ते में किसी भी तरह की कोई रूकावट आती है तो इसका असर भारत पर भी पड़ेगा. अगर फीस बढ़ती है या फिर केबल को कोई नुकसान होता है तो इसका असर सीधे भारत के लोगों पर पड़ेगा.

इंटरनेट सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं है बल्कि बैंकिंग, यूपीआई पेमेंट, ऑफिस का काम, ऑनलाइन पढ़ाई करना, वीडियो स्ट्रीमिंग और कंपनियों का डेटा सब कुछ इसी पर निर्भर करता है. तो अगर इंटरनेट स्लो होता है या महंगा होता है या फिर कुछ समय के लिए बंद होता है तो इसका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ