Expired Spices Signs: कहीं आपके मसाले एक्सपायर तो नहीं? इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Expired Spices Identify: किचन में रखे मसाले डिब्बे में रखें जाते हैं, जिसकी वजह से उनकी एक्सपायरी डेट पता नहीं पाती. कई मसाले तो रखे रखे काफी पुराने हो जाते हैं जिसकी पहचान करना बहुत जरूरी है. 

Expired Species Identify

क्या एक्सपायर मसाले खाने से सेहत पर असर पड़ेगा? Image Credit- News24

विज्ञापन

Kharab Masale Ki Pehchan Kaise Kare: भारतीय किचन में मसालों के बिना अधूरा है. हर मसाले की अपनी अलग पहचान है, जो खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. मगर यह हेल्थ को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं, अगर आप कई महीनों तक रखने से खराब हो जाते हैं और हेल्थ को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. इसलिए आप इस लेख में बताए गए टिप्स की मदद से खराब मसाले की पहचान करें. 

इसे भी पढ़ें- कहीं आपका पति धोखा तो नहीं दे रहा? इन 5 संकेतों से लगाएं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पता

विज्ञापन
Image Credit- Freepik

क्या एक्सपायर मसाले खाने से सेहत पर असर पड़ेगा? 

अगर मसाले ज्यादा दिन पुराने नहीं हुए हैं तो असर कम हो सकता है. वहीं, पुराने मसाले सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर किचन में रखे मसालों की जांच की जाए. वरना पेट खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

खराब मसालों की पहचान कैसे करें? 

  • खुशबू पर असर होना- मसालों से अलग ही खुशबू आती है, लेकिन अगर हल्दी, धनिया या गरम मसाले को सूंघने पर कोई खास महक नहीं आ रही तो समझ जाएं कि उनका असर खत्म हो चुका है. 
  • रंग पर असर होना- मसाले डालते ही अलग ही खुशबू और रंग आ जाता है. अगर आपके मसाले खाने को खूबसूरत रंग नहीं दे पा रहे तो जरूरत है मसाले बदलने की. 
  • स्वाद में फर्क महसूस होना- अगर मसाला डालने के बाद भी खाने में पहले जैसा स्वाद नहीं आ रहा तो मसाले अपनी ताकत खो चुके हों. पुराने मसाले कई बार स्वादहीन हो जाते हैं और खाना बेकार करने लगते हैं. 

कितने दिन मसालों का इस्तेमाल करना सही?

सबूत मसाले तो आराम से 2 साल तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन अगर पिसे हुए मसाले हैं तो एक साल से ज्यादा बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें. हालांकि, मसालों को सही तरह से स्टोर किया जाए तो ये लंबे चल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ