Bakrid Special Recipe: कुर्बानी के तुरंत बाद मटन गलौटी कबाब का उठाइए लुत्फ! स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब

Mutton Galouti Kebab recipe: बकरीद के खास मौके पर घर में बने ये मटन गलौटी कबाब हर किसी को होटल और रेस्टोरेंट का स्वाद भूलने पर मजबूर कर देंगे. एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करें.

Mutton Galouti Kebab recipe

गलौटी कबाब कैसे बनाएं? image Credit- Sanjeev kapoor instagram

विज्ञापन

Mutton Galouti Kabab: बकरीद पर नॉन वेज बनता ही है और मेहमानों को सर्व किया जाता है. हालांकि, कुर्बानी के बाद ज्यादातर घरों में कलेजी बनाई जाती है, लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो मटन गलौटी कबाब एकदम परफेक्ट डिश है. यह डिश लखनऊ में बहुत ही शौक से खाई जाती है. साथ ही, दुनिया में मुलायम बनावट और मसालेदार स्वाद के लिए दुनियाभर में मशहूर है. खास बात यह है कि ये इतने सॉफ्ट होते हैं कि मुंह में जाते ही घुल जाते हैं. कुर्बानी के तुरंत बाद मटन से बने गलौटी कबाब का स्वाद और भी शानदार लगता है. आइए जानते हैं कि आप इसे कैसे बना सकते हैं.  

इसे भी पढ़ें- Heatwave Drinks: गर्मी-लू का होगा खेल खत्म! ये 5 देसी ड्रिंक्स शरीर को देंगी AC जैसी ठंडक

विज्ञापन

गलौटी कबाब कैसे बनाएं?

सामग्री

  • कीमा किया हुआ मटन- 500 ग्राम
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च- 2
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • प्याज- 2 (बारीक कटे हुए)
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • बेसन- 2 बड़े चम्मच भुना
  • अंडा- 1
  • हरा धनिया और पुदीना- थोड़ा सा कटा
  • नमक- स्वादानुसार
  • देसी घी या तेल
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच

विधि

  • सबसे पहले मटन के कीमे को साफ करें और इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, सारे मसाले, हरी मिर्च, प्याज और नमक डालकर कुछ देर के लिए रख दें.
  • इसमें बेसन और अंडा डालें. इसे कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि मसालों का स्वाद अच्छे से अंदर तक चला जाए.
  • अब हाथ में थोड़ा तेल लगाकर छोटे-छोटे टिक्की जैसे कबाब बना लें. तवे पर देसी घी गर्म करें और कबाब को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें.
  • तेज आंच पर पकाने से कबाब बाहर से जल सकते हैं और अंदर से कच्चे रह सकते हैं. इसे हरी चटनी और प्याज के साथ सर्व करें.  

इसे भी पढ़ें- दूल्हे की पढ़ाई और नौकरी पर तय होता है दहेज! 21वीं सदी में भी क्यों बढ़ती जा रही ये ‘कुप्रथा’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ