हाइपरटेंशन की स्टेज 1 के क्या लक्षण होते हैं? जानिए हाई ब्लड प्रेशर में कैसा महसूस होता है

Stage 1 Hypertenstion Symptoms: ब्लड प्रेशर बढ़ जाने पर शरीर में एक नहीं बल्कि कई लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में समय रहते इन लक्षणों को पहचानना और इलाज शुरू करना जरूरी होता है. यहां जानिए हाइपरटेंशन की स्टेज 1 में शरीर में कौन-कौन से बदलाव नजर आने लगते हैं.

High Blood Pressure Symptoms In Hindi

High Blood Pressure Symptoms In Hindi: हाई बीपी की स्टेज 1 में कैसे लक्षण दिखते हैं.

विज्ञापन

High BP Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन आज के समय की आम दिक्कत बनता जा रहा है. इसकी शुरुआत को स्टेज 1 हाइपरटेंशन कहा जाता है. इसमें शरीर बहुत ज्यादा स्पष्ट संकेत नहीं देता है जिस चलते हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है. लेकिन, ऐसे कुछ लक्षण हैं जो आम समस्या जैसे लग सकते हैं मगर असल में हाई बीपी का वॉर्निंग साइन होते हैं. हाइपरटेंशन की पहली स्टेज (Stage 1 Hypertension) में ब्लड प्रेशर 130 से 139 mmHg सिस्टोलिक और 80-89 mmHg डायस्टोलिक होता है. ऐसे में यहां जानिए बीपी बढ़ना शुरू होने पर यानी इसकी पहली स्टेज में शरीर पर कैसे लक्षण नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें – अगले 10 साल में सबसे बड़ा Health Crisis क्या होगा? WHO की रिपोर्ट्स ने बताए 4 खतरे

विज्ञापन

स्टेज 1 हाइपरटेंशन के लक्षण

हल्का सिरदर्द

इस स्टेज में हल्का सिरदर्द हो सकता है. ऐसा महसूस होता है जैसे सिर पर किसी तरह का दबाव पड़ रहा हो. खासकर सुबह के समय या तनाव लेने पर सिर में दर्द होता है.

चक्कर आना

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर चक्कर आ सकता है. अक्सर ही दिमाग तक रक्त प्रवाह ठीक तरह से ना होने पर सिर हल्का महसूस होता है.

थकान और कमजोरी

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर बढ़ने से बिना कोई काम किए भी शरीर में थकान रहने लगती है. ऐसा ब्लड फ्लो बिगड़ने के कारण होता है. कई बार सांस फूलने की दिक्कत भी होती है.

दिल की धड़कन तेज होना

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर का एक लक्षण यह भी है कि इसमें दिल की धड़कन अचानक ही तेज हो जाती है. इसे पालपिटेशन भी कहते हैं. सीने में हल्का दर्द और जकड़न भी हो सकती है.

नींद में परेशानी

विज्ञापन

स्टेज 1 हाइपरटेंशन में लोगों को नींद लेने में दिक्कत होती है. इसमें नींद देररात बार-बार टूट सकती है. इसके अलावा देखने में दिक्कत आने जैसे लक्षण भी दिखते हैं.

क्यों होता है स्टेज 1 हाइपरटेंशन

विज्ञापन
  • खानपान में नमक ज्यादा होने पर
  • तनाव और चिंता के कारण
  • शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण
  • मोटापा या वजन बढ़ने से
  • शराब के सेवन से
  • धूम्रपान ज्यादा करने से
  • फैमिली हिस्ट्री या आनुवंशिक कारणों से बीपी बढ़ सकता है.

क्या स्टेज 1 हाइपरटेंशन खतरनाक होती है

अगर स्टेज 1 हाइपरटेंशन के लक्षण पहचानकर हाई बीपी को नियंत्रित ना किया जाए तो यह स्टेज खतरनाक साबित हो सकती है. इसीलिए इसे शुरुआती स्टेज में ही पहचानना और इलाज करना जरूरी है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ