भीषण गर्मी में कहीं झड़ ना जाएं सारे बाल? मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानिए देसी हेयर केयर टिप्स

Shahnaz Husain Beauty Tips: गर्मियों में बालों की देखभाल का मतलब सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि सही आदतें और संतुलित रूटीन है. अगर थोड़ा ख्याल रखा जाए तो बालों को फिर से मुलायम बनाया जा सकता है.

Shahnaz Husain Beauty Tips

बालों की देखभाल के लिए टिप्स. Image Credit- News24

Summer Hair Care Tips: गर्मियों में पसीने ज्यादा आते हैं जिसकी वजह से बाल खराब हो जाते हैं. अगर ध्यान ना दिया जाए तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है. इससे बचने के लिए लोग कई तरह के मार्केट प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फायदे की जगह नुकसान होने लगता है. इसलिए मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट और सीएमडी शहनाज हुसैन का कहना है कि गर्मियों में बालों की देखभाल के लिए नेचुरल और संतुलित हेयर केयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है, क्योंकि तेज धूप, पसीना, धूल, प्रदूषण और बार-बार बाल धोने की आदत बालों को बेजान, रूखा और कमजोर बना सकती है.  

विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बालों की देखभाल के लिए असरदार टिप्स

  • स्कैल्प को रखें साफ और फ्रेश- गर्मी में पसीना और ऑयल स्कैल्प पर जमा होकर खुजली, डैंड्रफ और हेयर फॉल का कारण बन सकता है. ऐसे में सप्ताह में 3 बार माइल्ड हर्बल शैंपू से बाल धोना बेहतर माना जाता है. शहनाज हुसैन के अनुसार, रोजाना हार्श शैंपू का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे स्कैल्प ड्राई हो सकता है.
    धूप से बालों को बचाना बेहद जरूरी- स्किन को सनस्क्रीन की जरूरत होती है, वैसे ही बालों को भी तेज UV किरणों से सुरक्षा चाहिए. बाहर निकलते समय स्कार्फ, हैट या छाता इस्तेमाल करें. हेयर सीरम या सन-प्रोटेक्ट हेयर कंडीशनर भी बालों को डैमेज होने से बचाने में मदद करता है.
    ज्यादा ऑयलिंग से बचें- गर्मियों में घंटों तक तेल लगाकर रखना स्कैल्प को ज्यादा ऑयली बना सकता है. हल्के गुनगुने नारियल या बादाम तेल से 2 घंटे पहले मसाज करना सही है. इससे बालों को पोषण भी मिलेगा और चिपचिपाहट भी नहीं होगी.
    हेयर पैक अपनाएं- शहनाज हुसैन के अनुसार दही, अंडे का सफेद भाग, आंवला, रीठा और शिकाकाई जैसे घरेलू तत्व गर्मियों में बालों को नेचुरल मजबूती और चमक देते हैं. दही और अंडे का पैक बालों को ठंडक देने के साथ फ्रिजीनेस कम करने में मदद करता है.
    फ्रिजी बालों के लिए अपनाएं हल्की देखभाल- ह्यूमिडिटी बालों को बेजान और उलझा हुआ बना देती है. बाल धोने के बाद रफ टॉवल की बजाय सॉफ्ट कॉटन टी-शर्ट या माइक्रोफाइबर टॉवल इस्तेमाल करें. गीले बालों में जोर से कंघी करने से भी बचें.
  • पानी और डाइट पर दें ध्यान- कम पानी पीने और अनहेल्दी डाइट का असर सीधे बालों पर दिखाई देता है. पानी, मौसमी फल, सलाद और प्रोटीन युक्त भोजन बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं.  

इसे भी पढ़ें- Nayanthara की फेवरेट जगह है Vatican City, आखिर इस छोटे से शहर में क्या है इतना खास

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ