Heatwave Alert: गलत समय पर खिड़कियां खोलना घर को बना सकता है 'भट्टी'! जानिए गर्मी में घर ठंडा रखने का सही तरीका

Summer Tips: भीषण गर्मी में घर को ठंडा रखने के लिए लोग दिनभर खिड़कियां खुली रखते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार गलत समय पर ऐसा करना कमरे को और ज्यादा गर्म बना सकता है. सही समय पर वेंटिलेशन और छोटी सावधानियां अपनाकर घर को काफी हद तक ठंडा और आरामदायक रखा जा सकता है.

Heatwave Alert India

घर कैसे ठंडा रखें? (Image:Ai)

भीषण गर्मी के इस मौसम में लोग घर को ठंडा रखने के लिए अक्सर खिड़कियां खोल देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत समय पर खिड़की खोलना आपके कमरे को और ज्यादा गर्म बना सकता है? कई लोग सोचते हैं कि दिनभर खिड़कियां खुली रखने से ताजी हवा आती रहेगी और घर ठंडा रहेगा, लेकिन कई एक्सपर्ट्स के मुताबिक दोपहर और शाम के समय बाहर की गर्म हवा घर के अंदर फंस जाती है. इससे कमरा धीरे-धीरे किसी ओवन की तरह गर्म होने लगता है और रात में भी राहत नहीं मिलती. खासतौर पर जिन घरों में सीधी धूप आती है, वहां यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में नहीं, सही समय पर खोलें खिड़कियां

गर्मियों में सुबह जल्दी और देर रात का समय खिड़कियां खोलने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है. क्योंकि इस दौरान बाहर का तापमान दोपहर और शाम के मुकाबले कम रहता है, जिससे घर के अंदर ताजी और ठंडी हवा आ सकती है. लेकिन जैसे ही सूरज तेज हो जाए, खिड़कियां और पर्दे बंद कर देना चाहिए ताकि गर्म हवा अंदर न आए. अगर दिन में खिड़कियां खुली रहें, तो बाहर की गर्मी दीवारों और फर्श को भी गर्म कर देती है, जिससे AC और कूलर का असर कम हो जाता है. यही वजह है कि कई बार AC चलाने के बाद भी कमरा जल्दी ठंडा नहीं हो पाता.

इन आसान तरीकों से घर रहेगा ज्यादा ठंडा

  • सुबह जल्दी और रात में खिड़कियां खोलें ताकि ठंडी हवा अंदर आ सके.
  • दोपहर के समय खिड़कियां और मोटे पर्दे बंद रखें.
  • धूप वाली खिड़कियों पर ब्लैकआउट पर्दे या सन फिल्म लगाएं.
  • पंखे के साथ कमरे में हल्का वेंटिलेशन बनाए रखें.
  • घर की छत और दीवारों को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए पौधे लगाएं.
  • AC या कूलर के फिल्टर की समय-समय पर सफाई करते रहें.
  • AC चलाते वक्त पंखे भी खोल दें.

छोटी आदतें दिला सकती हैं बड़ी राहत

गर्मी के मौसम में सिर्फ AC चलाना ही समाधान नहीं होता, बल्कि घर के अंदर तापमान को कंट्रोल करने के लिए सही आदतें अपनाना भी बेहद जरूरी है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर सही समय पर खिड़कियां खोली और बंद की जाएं, तो घर को काफी हद तक ठंडा रखा जा सकता है और बिजली की खपत भी कम होती है. खासतौर पर हीटवेव के दौरान घर के अंदर ठंडा माहौल बनाए रखना बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की सेहत के लिए बेहद जरूरी माना जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ