AC नहीं है तो ना लें टेंशन! नौतपा में छत को ऐसे रखें ठंडा, घर में नहीं बरसेगी आग

How To Reduce Heat In A Concrete Roof: गर्मियों में घर की छत से मानो आग बरसने लगती है. इससे घर अंदर से भी एकदम गर्म हो जाता है. अगर घर में AC ना हो तो हालत खराब होते देर नहीं लगती. ऐसे में यहां जानिए नौतपा में छत को किस तरह ठंडा रखा जा सकता है.

Natural cooling tips witout AC in Nautapa

छत को प्राकृतिक रूप से ठंडा कैसे करें?

How To Reduce Roof Heat: नौतपा शुरू होते ही गर्मी अपने चरम पर आ जाती है. यह इतना खतरनाक रूप ले लेती है कि घर के अंदर बिना AC के बैठना भी मुश्किल हो जाता है. नौतपा के दौरान घर की छत खासतौर से गर्म होने लगती है और घर को तंदूर बना देती है. ऐसे में जिन लोगों के घर में AC नहीं है उनकी दिक्कतें और ज्यादा बढ़ जाती हैं. अगर आप नौतपा से बचना चाहते हैं तो यहां जानिए नौतपा में छत को ठंडा रखने के लिए क्या किया जा सकता है. यहां सुझाए टिप्स आपके बेहद काम आएंगे और आपको चिलचिलाती गर्मी से बचाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

नौतपा में छत को कैसे रखें ठंडा

छत पर पानी का छिड़काव

नौतपा में छत को ठंडा रखने के लिए रोजाना सुबह शाम और हो सके तो दोपहर में भी छत पर पानी का छिड़काव करें. आप बाल्टी या पाइप की मदद से अपनी छत धो सकते हैं. छत को पानी से धोने पर वह ठंडी रहती है और धूप के कहर से बचाती है.

विज्ञापन

सफेद पेंट या कूल रूफ कोटिंग

छत के ऊपर सफेद पेंट किया जा सकता है या फिर कूल रूफ कोटिंग लगाई जा सकती है. सफेद रंग सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करता है जिससे छत इस धूप को नहीं सोखती और घर को भट्टी बनने से रोकती है.

विज्ञापन

गमले लगाना

छत पर अगर गमले लगे हों या बाल्कनी में गमले हों तो पौधे आस-पास की हवा को ठंडा रखते हैं. पौधे गर्म हवा को कम करने में भी मददगार साबित होंगे.

विज्ञापन

ग्रीन नेट का इस्तेमाल

घर की छत और बाल्कनी पर ग्रीन नेट लगाया जा सकता है. ग्रीन नेट के इस्तेमाल से सीधी धूप छत पर कम पड़ती है और घर के अंदर भी इससे ठंडक बनी रहती है.

विज्ञापन

जूट की बोरी या घास बिछाएं

छत पर जूट की बोरी या घास बिछाई जा सकती है. आप इनपर समय-समय पर पानी छिड़क सकते हैं. इनपर पानी छिड़कने से ये लंबे समय तक छत को ठंडा रखती हैं.

विज्ञापन

छत पर रिफ्लेक्टिव टाइल्स

छत पर रिफ्लेक्टिव टाइल्स लगवाई जा सकती है. यह तरीका थोड़ा खर्चीला जरूर है लेकिन इसका असर अच्छा दिखता है और छत ठंडी रहती है.

विज्ञापन

घर को कैसे रखें ठंडा

  • सुबह और शाम के समय घर के खिड़की और दरवाजे खोलकर रखें.
  • दोपहर में पर्दे और खिड़कियां बंद कर दें.
  • घर के अंदर सफेद या हल्के रंग के परदे लगाएं जिनसे ठंडक बनी रहती है.
  • रात में फर्श पर हल्का पोछा लगाने पर फर्श ठंडा रहता है.
  • एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें जिससे घर के अंदर की गर्मी बाहर निकले.
  • बल्ब को बंद रखने की कोशिश करें ताकि गर्माहट कम हो.
  • कूलर के सामने बर्फ रखने पर कमरा ठंडा रहता है.

यह भी पढ़ें – शरीर को ‘उबाल’ देने वाली गर्मी! क्या है Wet Bulb Limit, जिसके पार इंसान जिंदा नहीं रह सकता?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ