क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद ने क्यों थाम लिया इसका हाथ, जानें सोशल मीडिया पर क्यों है इतना वायरल!

Cockroach Janta Party Reality: कॉकरोच जनता पार्टी’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. CJI सूर्यकांत के बयान के बाद बने इस पार्टी को युवाओं का बड़ा समर्थन मिल रहा है, जबकि महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद के जुड़ने की चर्चा ने इसे और सुर्खियों में ला दिया है. आइए जानते हैं आखिर क्यों वायरल है ये पार्टी और क्या है पूरा मामला?

Cockroach Janta Party

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी की कहानी? (Image: News24)

सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से हर तरह सिर्फ कॉकरोचों की बाते हो रही हैं, अगर आप सोच रहे हैं कि यह किसी बड़ी बीमारी या कोई इनकी संख्या को लेकर है या किसी तरह की मीम तो आप एकदम गलत है. दरअसल, भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने एक बयान दिया, जिसके बाद से हर तरफ उनकी इस बयान का विरोध शुरू हो गया. मामला इतना आगे बढ़ गया कि अब एक पार्टी भी वजूद में आ गई है, जिसका नाम कॉकरोच जनता पार्टी है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पार्टी को देश के जाने माने सांसद महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद ने जॉइन करने की बात सामने आ रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्यों हर तरफ हो रही है कॉकरोच की बात?

दरअसल देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने बीते शुक्रवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से की थी. उन्होंने कहा था कि बेरोजगार युवा आगे चलकर मीडिया, सोशल मीडिया और आरटीआई कार्यकर्ता बन जाते हैं और फिर व्यवस्था पर हमला शुरू कर देते हैं.

क्या चुनाव में उतरी है ये नई पार्टी

उनके इस बयान के बाद ही सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ चर्चा में आ गई. हालांकि, यह कोई वास्तविक राजनीतिक पार्टी नहीं है और न ही चुनावी राजनीति से इसका कोई संबंध है. दरअसल, यह एक पैरोडी अकाउंट है, जो तेजी से युवाओं के बीच वायरल हो रहा है. यह अकाउंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम दोनों पर मौजूद है और बड़ी संख्या में लोग ज्वॉइन कर रहे हैं. महज 24 घंटे के भीतर इसके 15 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए, जबकि 40 हजार से ज्यादा लोग सदस्य बनने का दावा कर चुके हैं. पार्टी की बायो में लिखा गया है कि यह ‘बेरोजगारों की आवाज उठाने’ का काम करेगी. ऐसा भी माना जा रहा है कि इस पार्टी को देश के जाने माने सांसद महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद ने ज्वॉइन किया है.

विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर CJI सूर्यकांत ने दी सफाई

इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में विवाद बढ़ गया. कई लोगों का कहना था कि देश के मुख्य न्यायाधीश को युवाओं के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था. बढ़ते विवाद के बीच Justice Surya Kant ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. CJI सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि मीडिया में आई कुछ खबरों से उन्हें ‘दुख’ हुआ, क्योंकि उनमें यह दिखाया गया कि उन्होंने युवाओं की आलोचना की है. उन्होंने बयान जारी कर कहा, ‘मुझे यह पढ़कर दुख हुआ कि मीडिया के एक वर्ग ने हल्के-फुल्के अंदाज में की गई मेरी मौखिक टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया’.

उन्होंने आगे कहा कि उनकी टिप्पणी युवाओं के लिए नहीं थी, बल्कि उन लोगों के संदर्भ में थी जो ‘फर्जी और नकली डिग्रियों’ के जरिए कानूनी पेशे में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं. CJI ने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकालकर पेश किया गया, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ