हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

धूप के कारण गर्दन पर दिखने लगी है टैनिंग तो दही में मिलाकर लगा लें यह चीज, त्वचा चमकने लगेगी

Kali Gardan Ke Gharelu Upay: बहुत से लोग धूप के कारण गर्दन के कालेपन से परेशान रहते हैं. ऐसे में अगर आपकी भी यही दिक्कत है तो यहां जानिए किस तरह गर्दन को क्लीन किया जा सकता है.

विज्ञापन
इस तरह साफ दिखने लगेगी गर्दन.

Neck Tanning Home Remedies: गर्मियों की चिलचिलाती धूप गर्दन को काला कर देती है. इससे ऐसा लगने लगता है जैसे गर्दन पर मैल जम गया है और इस मैल को साफ नहीं किया जा रहा है. कई बार तो व्यक्ति के चेहरे और गले-गर्दन का रंग एकदूसरे से कई ज्यादा अलग नजर आता है. अगर आपकी भी यही दिक्कत है तो महंगी क्रीम्स नहीं बल्कि घर की ही चीजें आपके काम आ सकती हैं. यहां जानिए गर्दन पर क्या लगाने से कालापन साफ हो सकता है और आपको टैनिंग से छुटकारा मिलता है.

यह भी पढ़ें – हार्ट ब्लॉकेज का सबसे अच्छा इलाज क्या है? जानिए Heart Blockage खोलने के लिए क्या खाना चाहिए

गर्दन का कालापन कैसे साफ होगा

विज्ञापन

दही लगाएं ऐसे

गर्दन की त्वचा काली नजर आती है तो दही में बेसन और हल्दी मिलाकर पैक तैयार करें. इस पैक को गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. यह पैक गर्दन की त्वचा को साफ करता है और डेड स्किन सेल्स हटाकर टैनिंग को कम करने में मदद करता है.

विज्ञापन

आलू का रस भी आएगा काम

टैनिंग पर आलू का रस भी बेहद फायदेमंद होता है. इसके लिए एक आलू को लेकर घिस लें और उसका रस निचोड़ लें. इस रस को रूई की मदद से गर्दन पर लगाकर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. गर्दन पर चमक आ जाती है और त्वचा साफ नजर आती है सो अलग. आप चाहे तो इस मिश्रण का असर बढ़ाने के लिए आलू के रस (Potato Juice) में नींबू का रस भी मिला सकते हैं.

विज्ञापन

एलोवेरा है असरदार

ताजा एलोवेरा को गर्दन पर लगाने पर फायदा मिलता है. ताजा एलोवेरा की जगह पर एलोवेरा जैल को भी गर्दन पर लगाया जा सकता है. एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट करके टैनिंग हल्की करने में मदद करता है.

विज्ञापन

बेकिंग सोडा पेस्ट

गर्दन पर जमी डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) भी लगा सकते हैं. बेकिंग सोडा से टैनिंग हटती है और यह त्वचा की अच्छी सफाई करता है. पेस्ट बनाने के लिए 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा लेकर इसमें जरूरत से ज्यादा पानी मिला लें. इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर 20 मिनट रखें और फिर धोकर छुड़ा लें. हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को आजमाकर देखा सकता है.

विज्ञापन

लगा सकते हैं बादाम का तेल

रात में सोने से पहले आप 10 से 15 मिनट के लिए गर्दन पर बादाम का तेल लगाकर रख सकते हैं. बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है और स्किन को बेहतर करने में असर दिखाता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं? जानिए सफेद बाल रोकने के लिए कौन सा विटामिन लेना चाहिए

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola