हार्ट ब्लॉकेज का सबसे अच्छा इलाज क्या है? जानिए Heart Blockage खोलने के लिए क्या खाना चाहिए

Heart Blockage: हार्ट ब्लॉकेज हो जाने पर दिल से जुड़ी दिक्कतें बढ़ जाती हैं और शरीर बुरी तरह से प्रभावित होने लगता है. ऐसे में यहां जानिए हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए क्या खाने पर फायदा मिलता है.

Foods To Reduce Heart Blockage

हार्ट ब्लॉकेज को खोलने के लिए क्या खाएं, जानिए यहां.

Foods That Clean Blockage: मॉडर्न लाइफस्टाइल के कारण हार्ट की ब्लॉकेज बढ़ रही है. दिल की नसों में होने वाली यह ब्लॉकेज ही आगे चलकर हार्ट अटैक की वजह बनती है. ऐसे में खानपान में उन चीजों को शामिल किया जा सकता है जिससे हार्ट की ब्लॉकेज कम होने में मदद मिले. हालांकि, हार्ट ब्लॉकेज (Heart Blockage) होने के बाद उसे सिर्फ खानपान से पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन ऐसे कुछ फूड्स हैं जिससे हार्ट की ब्लॉकेज कम होती है और बढ़ती नहीं है. यहां जानिए हेल्दी शरीर के लिए और हार्ट की ब्लॉकेज बढ़ने से रोकने के लिए क्या खाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ट ब्लॉकेज में खाएं ये चीजें

  • फाइबर से भरपूर चीजें खाएं, अनाज को खानपान में शामिल करें. आप गेंहू के अलावा मिलेट्स और दालों को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. कॉम्प्लेक्स चीजें खाएं और कलरफुल डाइट लें सिर्फ दाल चावल ही ना खाएं. कोशिश करें कि आप मोटा पिसा हुआ गेंहू खाएं.
  • खजूर और सूखे अंजीर को खाया जा सकता है. ये सेहत के लिए हेल्दी होते हैं.
  • कोशिश करें कि आप मीट खा रहे हैं तो लाल मीट ना खाएं. छोटी मछलियां आपके लिए हेल्दी हैं और बड़ी मछलियां खाने से परहेज करें. हफ्ते में 1-2 बार आप चिकन खा सकते हैं. लेकिन, फ्राइड चिकन ना खाएं. आप तंदूरी चिकन खा सकते हैं लेकिन तला हुआ फ्राइड चिकन नहीं.
  • आप अंडे खा सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा अंडे ना खाएं. अंडे मोडरेशन में खाएं. हफ्ते में 4-5 अंडे खाए जा सकते हैं. अगर आपका वजन ज्यादा है तो अंडे का पीला भाग हफ्ते में 4 से 5 बार से ज्यादा ना खाएं.

हार्ट की ब्लॉकेज में क्या ना खाएं

  • ताजा फल और सब्जियां खाएं और इस बात का ध्यान रखें कि उसमें नमक ना के बराबर हो. बस इतना हो कि आपको थायराइड की दिक्कत ना हो इसीलिए आयोडाइज्ड सॉल्ट जरूरी है.
  • ज्यादातर लोगों को पता है कि धूम्रपान करने से दिल की दिक्कत (Heart Problems) होती है या डायबिटीज में दिल की दिक्कतें होती हैं लेकिन उन्हें लगता है कि चीनी खाना सेहत के लिए बुरा नहीं है जबकि ऐसा नहीं है. जो कैलोरी हम शुगर के जरिए लेते हैं हमारा लिवर उससे कॉलेस्ट्रोल बनाता है. कॉलेस्ट्रोल एक तरह की चर्बी ही है. यही चर्बी धमनियों में जमने लगती है. इसीलिए शुगर का सेवन भी कम करना चाहिए.
  • तेल और तला-भुना खाना कम करना भी जरूरी होता है. ऑयली फूड्स भी कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाने का करता है जिससे यह धमनियों में जमने लगता है.
  • मैदा खाने से परहेज करें. मैदा भी हार्ट की ब्लॉकेज को बढ़ाने का काम करता है.

हार्ट ब्लॉकेज के क्या लक्षण होते हैं

विज्ञापन

सीने में अक्सर ही दर्द महसूस होने लगता है. ऐसा महसूस होता है जैसे छाती में कुछ जकड़ रहा है. सांस फूलने लगती है और थोड़ा बहुत एक्सरसाइज करने या सीढ़ियां चढ़ने से ही व्यक्ति हांफने लगता है. शरीर में कमजोरी रहने लगती है और थकान रहती है. अक्सर ही चक्कर आता है और बेहोशी छाने लगती है. दिल की दिक्कतें भी हो सकती हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ