किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं? जानिए सफेद बाल रोकने के लिए कौन सा विटामिन लेना चाहिए

Vitamin Deficiency Causes White Hair: शरीर में विटामिन की कमी होने लगे तो इससे सेहत ही खराब नहीं होती है बल्कि विटामिन की कमी बालों के सफेद होने की भी वजह बन सकती है. ऐसे में यहां जानिए कौन सा विटामिन बालों के सफेद होने का कारण बनता है.

Vitamin Deficiency White Hair
1 / 8

Kis Vitamin Ki Kami Se Baal Safed Hote Hain: उम्र बढ़ती है तो बाल भी सफेद होना शुरू हो जाते हैं. वहीं, धूप में ज्यादा रहने से या फिर केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का लगातार इस्तेमाल करते रहने से भी बालों के सफेद होने की दिक्कत होती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं एक ऐसा विटामिन भी है जिसकी कमी होने पर बाल सफेद होने लगते हैं. अगर कम उम्र में बालों का रंग फीका पड़ने लगा है तो हो सकता है आपके शरीर में इस विटामिन की कमी हो गई है.

विज्ञापन

विटामिन बी12 की कमी

विटामिन बी12 की कमी 2 / 8

बालों के सफेद होने की एक वजह शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है. विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स को प्रभावित करता है जोकि हेयर फॉलिकल्स तक ऑक्सीजन पहुंचाती हैं. इस विटामिन की कमी से बालों की रंगत हल्की होने लगती है.

विज्ञापन

विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी 3 / 8

विटामिन डी की कमी होने पर भी बाल सफेद हो सकते हैं. विटामिन डी ना सिर्फ बालों के सफेद होने बल्कि बालों के झड़ने की भी वजह बन सकता है.

आयरन की कमी

आयरन की कमी 4 / 8

शरीर में विटामिन ही नहीं बल्कि खनिज की कमी भी बालों को सफेद कर सकती है. आयरन भी ऐसा ही एक खनिज है जिसकी कमी हो जाने पर बाल सफेद होने लगते हैं.

विज्ञापन

कॉपर

कॉपर 5 / 8

मेलानिन के प्रोडक्शन के लिए शरीर को कॉपर की जरूरत होती है. मेलानिन से ही बालों को उनकी गहरी रंगत मिलती है. ऐसे में अगर शरीर में कॉपर की कमी हो जाए तो बाल सफेद हो सकते हैं.

जिंक की कमी

जिंक की कमी 6 / 8

शरीर में अगर जिंक की कमी होने लगे तो इससे बालों के सफेद होने का प्रोसेस शुरू हो सकता है या फिर तेजी से बढ़ सकता है.

विज्ञापन

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस 7 / 8

बालों का असमय सफेद होना ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के चलते भी हो सकता है. धूम्रपान करना, प्रदूषण की चपेट में आना या फिर खानपान का खराब होना ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाता है.

थायराइड की दिक्कत

थायराइड की दिक्कत 8 / 8

हाइपोथाइराइडिज्म और हाइपरथाइराइडिज्म दोनों ही बालों को सफेद कर सकते हैं. ऐसे में थायराइड के मरीजों को बालों के सफेद होने की दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन