---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

IRCTC पर सही टूर पैकेज कैसे करें बुक? इन टिप्स की मदद से हो जाएगा सस्ता जुगाड़

Cheapest Tour Package: ईद या होली के मौके पर लोग अक्सर घूमने का प्लान बनाते हैं. ऐसे में अगर आप भी कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह लेख मददगार साबित हो सकता है.

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 26, 2026 09:43
Cheapest Tour Package
सस्ता पैकेज बुक करने के स्मार्ट टिप्स- Image Credit- Freepik

Cheapest Irctc Tour Package: मार्च के महीने में दो बड़े त्योहार हैं. ऐसे में अगर आप लॉन्ग वीकेंड पर ट्रिप प्लान कर रहे हैं और कम बजट में अच्छा एक्सपीरियंस चाह रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. घूमने का प्लान बनाते समय अब आपको बजट की चिंता करने की जरूरत नहीं है. IRCTC के टूर पैकेज आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं, क्योंकि इनमें ट्रेन, फ्लाइट, होटल, खाना और साइटसीइंग एक साथ शामिल होते हैं. वहीं, अगर सही तरीके से बुकिंग की जाए तो आप हजारों रुपये बचा सकते हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं पूरा प्रोसेस क्या है और सस्ते टूर पैकेज कैसे बुक किए जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- चाय बनाते समय पहले क्या डालें, पत्ती, दूध या चीनी? यही गलती अक्सर बिगाड़ देती है असल स्वाद!

---विज्ञापन---

IRCTC पर सही टूर पैकेज कैसे करें बुक?

सबसे पहले IRCTC Tourism की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यहां पर आपको Domestic और International Tour के ढेर सारे ऑप्शन मिल जाएंगे. आप अपनी पसंद का डेस्टिनेशन, तारीख और लोगों की संख्या डालकर सर्च करें. आपके सामने कई पैकेज की लिस्ट आ जाएगी. अब बहुत ही ज्यादा सोच समझकर हर पैकेज की डिटेल ध्यान से पढ़ें. देखें कि कीमत में क्या-क्या शामिल है और फिर बुक करें.

सस्ता पैकेज बुक करने के स्मार्ट टिप्स

  • अर्ली बुकिंग करें- IRCTC के आते ही खत्म हो जाते हैं. यहां पर कई पहले आओ-पहले पाओ वाली कहावत एकदम सही बैठती है. इसलिए आप जल्दी बुकिंग करें और सस्ता टूर पैकेज बुक करें.
  • ऑफ-सीजन का चुनाव करें- ऐसा करने से आपके बहुत सारे पैसे बच सकते हैं. त्योहारों और छुट्टियों में कीमतें बढ़ जाती हैं. इसलिए ऑफ-सीजन ट्रिप की कोशिश करें.
  • इकॉनमी कैटेगरी का करें चुनाव- बजट में आप सिर्फ इकॉनमी कैटेगरी का ही चुनाव करें. अगर लग्जरी जरूरी नहीं है तो Economy या Standard कैटेगरी भी बेस्ट रहेगी.
  • Bharat Gaurav ट्रेन देखें- IRCTC की Bharat Gaurav थीम बेस्ड ट्रेनें भी बुक की जा सकती हैं. यह ट्रेन धार्मिक या पर्यटन जैसी जगहों को एक साथ कवर करती हैं. अलग-अलग टिकट बुक करने से बेहतर है एक ही पैकेज लेना.

इन बातों का रखें ध्यान

अपना बजट देखकर पैकेज बुक करें और इस दौरान अपनी पूरी जानकारी सही भरें और पहचान पत्र की डिटेल ध्यान से डालें.
टूर की पेमेंट करने से पहले कैंसिलेशन पर रिफंड पॉलिसी जरूर पढ़ लें. कई बार पैसे फंस सकते हैं.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं आसान और टेस्टी पनीर सैंडविच, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएगा पसंद

First published on: Feb 26, 2026 09:43 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.