चाय बनाते समय पहले क्या डालें, पत्ती, दूध या चीनी? यही गलती अक्सर बिगाड़ देती है असल स्वाद!

How To make Best Tea: अक्सर लोग चाय बनाते वक्त ऐसी गलती कर देते हैं, कि उनकी चाय या तो उबला हुआ पानी लगता है, या फिर चाशनी. इसका सबसे बड़ा कारण होता है चाय में सही क्रम से सामग्री नहीं डालना. आइए जानते हैं चाय बनाते वक्त पहले चाय पत्ती डालें, दूध या चानी?

How To Make Perfect Tea At Home

अच्छी चाय कैसे बनाएं?

Acchi Chai Kaise Bnaye: हम में से ज्यादातर लोगों की सुबह एक गर्मागर्म चाय के बिना अधूरी लगती है. नींद भरी आंखें, हल्की ठंडी हवा और हाथ में भाप उड़ाती चाय का कप, यही तो दिन की ताजगी की शुरुआत है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घर पर चाय बनाते समय वही स्वाद नहीं आ पाता, जो हम चाहते हैं. कोई कहता है चाय कड़क होनी चाहिए, तो कोई ज्यादा मीठी पसंद करता है. लेकिन चाय का स्वाद सिर्फ सामग्री में नहीं बल्कि उसे सही तरीके से बनाने में आता है. अगर आप भी सोचते हैं कि चाय में सबसे पहले क्या डालना सही है, ताकि टपरी जैसा बेहतरीन स्वाद आए, यानी पानी, पत्ती, चीनी या दूध में पहले क्या डालें? जिससे चाय एक नंबर बने, तो आइए जानते हैं सबसे बेस्ट चाय कैसे बनती है. क्योंकि सही क्रम से बनी चाय का रंग, खुशबू और स्वाद तीनों बेहतरीन होते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

चाय बनाने की सही शुरुआत क्या है? Tapri Wali Chai Ghar Par Kaise Banaye

स्वादिष्ट चाय बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी डालकर उसे अच्छे से उबालना चाहिए. जब पानी उबलने लगे, तब उसमें चाय पत्ती डालें. पत्ती डालने के बाद इसे कम से कम 3 से 5 मिनट तक उबलने दें, ताकि पत्ती का रंग और स्वाद पानी में अच्छी तरह घुल जाए. अगर आप अदरक, इलायची या तुलसी वाली चाय पसंद करते हैं, तो इन्हें भी इसी समय डालना बेहतर रहता है. इससे मसालों की खुशबू और स्वाद चाय में अच्छे से मिल जाते हैं. यह चरण चाय को कड़क और खुशबूदार बनाने में सबसे अहम होता है.

पहले चीनी या दूध? जानिए सही तरीका

विज्ञापन

अक्सर लोग पानी और पत्ती के साथ ही दूध डाल देते हैं, जिससे चाय का स्वाद हल्का रह जाता है. हालांकि, सही तरीका यह है कि पानी और पत्ती के उबलने के बाद पहले चीनी डालें और उसे पूरी तरह घुलने दें. जब चीनी अच्छे से मिल जाए, तब दूध डालें. इससे चाय का स्वाद संतुलित रहता है और रंग भी सुंदर आता है. दूध डालने के बाद चाय को मध्यम आंच पर कुछ मिनट और पकाएं, ताकि सभी स्वाद आपस में अच्छे से मिल जाएं.

आखिरी स्टेप सबसे जरूरी

विज्ञापन

जब चाय का रंग गाढ़ा और खुशबू मनभावन हो जाए, तो गैस बंद कर दें. अक्सर लोग दूध डालते के साथ ही गैंस बंद कर देते हैं या फिर दूध डालने के बाद बहुत देर तक चाय को उबालते हैं, यह सही तरीका नहीं है. दूध डालने के बाद थोड़ा इंतजार करें और जैसे ही चाय का रंग गाढ़ा हो जाए और खुशबू आने लगे, तो गैस को बंद कर दें. अब चाय को छानकर कप में डालें और अपने पसंदीदा नाश्ते के साथ परोसें.

याद रखें, अच्छी चाय बनाने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. सही तरीका और थोड़ा धैर्य आपकी साधारण चाय को खास बना सकता है. अब जब भी चाय बनाएं, इन आसान स्टेप्स को अपनाएं और हर घूंट में बेहतरीन स्वाद का आनंद लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ