Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Holi Dinner Recipe: होली खेलने के बाद कुछ हल्का खाने का है मन? ट्राई करें वेजिटेबल दलिया

Vegetable Dalia Recipe: होली खेलने के बाद थकान काफी ज्यादा हो जाती है. ऐसे में कुछ हल्का खाने का मन करता है. कुछ हल्का, गर्म और पेट को आराम देने वाला खाना बेहतर लगता है. अगर आपका भी मन कुछ हल्का खाने का कर रहा है तो वेजिटेबल दलिया की यह रेसिपी ट्राई की जा सकती है.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 2, 2026 14:24
Vegetable Dalia Recipe
वेजिटेबल दलिया की आसान रेसिपी. Image Credit- Freepik

Dinner Recipe For Holi: होली पर घंटों रंग खेलने, धूप में रहने और फिर मीठा-तला हुआ खाने के बाद पेट को कुछ हल्का चाहिए. इन सबके बाद शरीर काफी थका हुआ महसूस करता है. ऐसे में रात को भारी डिनर करने का मन नहीं करता. अक्सर ऐसा बहुत लोगों के साथ होता है. ऐसे में अगर आप भी यही महसूस कर रहे हैं और आपका कुछ हल्का, गर्म और पेट को आराम देने वाला खाने का मन कर रहा है तो सूप या दलिया जैसी डिश एकदम परफेक्ट रहेगी. अगर आप भी होली के बाद कुछ हेल्दी और हल्का बनाना चाहते हैं तो वेजिटेबल दलिया एक शानदार ऑप्शन है. यह जल्दी बन जाता है, पचने में आसान है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है. आइए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- Self Love ही है असली सशक्तिकरण, Women’s Day पर खुद से करें ये 5 वादे

---विज्ञापन---

वेजिटेबल दलिया की आसान रेसिपी

सामग्री

  • दलिया- 1 कप
  • प्याज- 1
  • टमाटर- 1
  • गाजर- 2
  • मटर- आधा कप
  • शिमला मिर्च- आधी
  • तेल- 2 चम्मच
  • जीरा- आधा चम्मच
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • पानी- 3 कप
  • नमक- जरूरत के हिसाब से

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर कुकर को गैस पर गर्म करने के लिए रखें.
  • घी डालकर हल्का गर्म करें और तड़का लगाएं. तड़का लगाने के लिए जीरा डालें और फिर प्याज डालकर हल्का भून लें.
  • टमाटर और सभी सब्जियां डालकर 5 मिनट तक पकाएं. इस दौरान हल्दी और नमक मिलाएं.
  • अब दलिया डालकर हल्का सा भून लें. इसके बाद पानी डालें और कुकर बंद करके 3 सीटी लगाएं.
  • अब प्रेशर निकलने पर कुकर खोलें और हरा धनिया डालकर सर्व करें. ऊपर से चाट मसाला या नींबू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- टमाटर का रस बालों में कैसे लगाएं? यहां जानिए हेयर मास्क बनाने का सही तरीका

---विज्ञापन---
First published on: Mar 02, 2026 02:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.